एक्सप्लोरर

कार्लोस अल्काराज को US Open खिताब जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी, अब इतनी हो गई नेटवर्थ

Carlos Alcaraz Net Worth 2025: कार्लोस अल्काराज को यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतने पर पिछले साल की तुलना में करीब 13 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं. जानिए अभी उनकी नेटवर्थ कितनी है.

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इटली के जैनिक सिनर को यूएस ओपन 2025 के फाइनल में हराकर अपना चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता. ये इस साल तीसरी बार था, जब दोनों ग्रैंडस्लैम खिताब के फाइनल में आमने-सामने थे. इसे जीतने के बाद कार्लोस को इनामी राशि के रूप में पिछले साल की तुलना में करीब 13 करोड़ रुपये अधिक मिले. जानिए अभी कार्लोस की नेटवर्थ कितनी है, उन्हें प्राइज मनी कितनी मिली.

यूएस ओपन 2025 के फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने पहला सेट 6-2 से जीता. जैनिक सिनर ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 से जीता, तब लगा था कि अगला सेट टक्कर का होगा लेकिन तीसरे सेट में कार्लोस पूरी तरह हावी नजर आए. उन्होंने 6-1 से इसे जीतकर चौथे सेट में सिनर को 6-4 से हराया. ये कार्लोस का दूसरा यूएस ओपन खिताब था, इससे पहले वह 2022 में चैंपियन बने थे.

यूएस ओपन 2025 प्राइज मनी

22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज को यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतने पर पिछले साल की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक इनामी राशि मिली. यूएस ओपन 2025 के सिंगल में विजेता को इनामी राशि के रूप में 5 मिलियन डॉलर मिले, इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो ये करीब 44 करोड़ रुपये हैं. बता दें कि पिछले संस्करण के विजेता को 31.74 करोड़ रुपये मिले थे.

यूएस ओपन 2025 के रनर-अप जैनिक सिनर को जो इनामी राशि मिली, वह आईपीएल 2025 में आरसीबी को मिलने वाली राशि से भी अधिक है. सिनर को 22 करोड़ रुपये से अधिक मिले. बता दें कि टूर्नामेंट में महिला सिंगल की विजेता आर्यना सबालेंका को भी जीतने पर 44 करोड़ रुपये ही इनामी राशि मिली है. उन्होंने शनिवार को अमांडा एनिसीमोव को हराकर अपना दूसरा यूएस ओपन खिताब जीता था.

कार्लोस अल्काराज बने नंबर-1 

इस जीत के साथ अल्काराज एटीपी रैंकिंग्स में नंबर-1 बन गए हैं, वह करीब 2 साल बाद इस स्थान पर वापस पहुंचे हैं. यूएस ओपन 2025 का फाइनल हारने के बाद जैनिक सिनर पहले से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

कार्लोस अल्काराज नेटवर्थ

स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये से अधिक है. एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ 356 करोड़ रुपये है. उनकी सबसे ज्यादा कमाई टेनिस ग्रैंडस्लैम और अन्य टूर्नामेंट की प्राइज मनी से ही होती है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget