एक्सप्लोरर

ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके डेविड वॉर्नर, अब खुद दिग्गज लारा ने दी ये प्रतिक्रिया

लारा ने माना कि वह एडिलेड ओवल मैदान के लिए निकलने वाले थे, ताकि वह वार्नर द्वारा ऐतिहासिक पल को देख सकें. वहीं, डेविड वॉर्नर का मानना ​​है कि भारत के रोहित शर्मा के पास टेस्ट मैच में नाबाद 400 रन बनाने की क्षमता है.

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन कप्तान टिम पेन द्वारा पारी घोषित किए जाने की वजह से वॉर्नर यह इतिहास रचने से चूक गए. लारा इस बात से हल्के निराश जरूर हुए कि वॉर्नर उनके रिकार्ड को तोड़ने से वंचित रह गए. ब्रायन लारा के नाम टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड है. उन्होंने एक टेस्ट की एक पारी में 400 रन बनाए थे. वॉर्नर पाकिस्तान के साथ जारी दूसरे मैच में 335 रन बनाकर लारा के रिकार्ड की तरफ बढ़ रहे थे कि पेन ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी. लारा उस दिन (बीते शनिवार) एक विज्ञापन के संबंध में एडिलेड में थे और वह वॉर्नर द्वारा अपने रिकार्ड तोड़ने का इंतजार कर रहे थे.

न्यूज कॉर्प ने लारा के हवाले से लिखा है, "वह शानदार पारी थी. मैं समझ सकता हूं, आस्ट्रेलिया का मैच जीतना बड़ी बात है और मौसम इसमें बड़ा अहम है, लेकिन आस्ट्रेलिया अगर आगे जाती तो मुझे अच्छा लगता. यहां रहते हुए मैं यह देखना पसंद करता. अगर वह कहते, डेविड तुम्हारे पास 12 ओवर हैं. देखते हैं कि क्या आप यह टी तक कर पाते हैं.. यह लाजवाब होता." उन्होंने कहा, "उन्होंने छह विकेट लेकर अपने फैसले को सही साबित किया और आज आप देख सकते हैं कि आज विकेट धीमे हो रही है इसलिए पारी की घोषणा सही समय पर आई."

लारा ने माना कि वह एडिलेड ओवल मैदान के लिए निकलने वाले थे, ताकि वह वॉर्नर द्वारा ऐतिहासिक पल को देख सकें. बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "सर डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ने के बाद मैं उन्हें मेरे रिकार्ड के पीछे भागते देखना पसंद करता. मैं कॉमेंट्री सुन रहा था कि क्या वे मैथ्यू हेडन के 380 के करीब पहुंचे, लेकिन मुझे लगा कि अगर वह 381 तक जाएंगे तो निश्चित तौर पर मेरे रिकार्ड के पीछे भी जाएंगे."

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड- वॉर्नर

वहीं, डेविड वॉर्नर का मानना ​​है कि भारत के रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के बाद टेस्ट मैच में नाबाद 400 रन बनाने की क्षमता है. वार्नर, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपना पहला तिहरा शतक (335) बनाया, लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 65 रन दूर थे. इसके बाद कप्तान टिम पेन ने 589/3 रन पर पारी घोषित करने का फैसला किया.

टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला तिहरा शतक लगाने वाले वॉर्नर ने कहा कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का 400 नॉटआउट रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वार्नर ने कहा, "यह व्यक्ति पर निर्भर करता है. हमारे यहां बाउंड्री काफी लम्बी है और उसे पार करना कभी-कभी काफी मुश्किल होता है. जब थकान हावी होती है तो फिर हाथ चलाना मुश्किल हो जाता है."

वॉर्नर ने कहा, "मैंने अंतिम क्षणों में उठाकर कुछ शॉट्स लगाने की कोशिश की क्योंकि मैं समझ रहा था कि मैं बाउंड्री को चौके से अब पार नहीं कर सकता. मैं समझता हूं कि एक दिन मेरी नजर में एक खिलाड़ी इस रिकार्ड को तोड़ सकता है और वह खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा." वार्नर ने पहले टेस्ट में 154 रनों की पारी खेली थी और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 335 रन बनाए. यह किसी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

यह भी पढ़ें-

सौरभ गांगुली ने दिए संकेत, अब एमएसके प्रसाद नहीं करेंगे टीम का चयन, कहा- कार्यकाल खत्म हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget