एक्सप्लोरर

आज किसकी किसकी किस्मत का फैसला करेंगे विराट कोहली?

आज किसकी किसकी किस्मत का फैसला करेंगे विराट कोहली?
लंबे समय के बाद विराट कोहली दबाव में हैं. दबाव में इसलिए नहीं कि पिछले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दबाव में इसलिए क्योंकि जिस वेस्टइंडीज की टीम से हम हारे उस टीम का स्तर और टीम इंडिया के स्तर में उन्नीस-बीस का नहीं बल्कि सोलह-बीस का फर्क है. वो भी तब जबकि पिछले मैच में भारतीय टीम को सिर्फ 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था. 190 रन का लक्ष्य सितारों से सजी भारतीय टीम के लिए कुछ भी नहीं होना चाहिए लेकिन भारतीय टीम 11 रन से हार गई. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज दहाई तक के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए. इसमें खुद कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं. 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. लिहाजा आज का मैच बेहद अहम है. भारतीय टीम हर हाल में सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी क्योंकि ऐसा ना कर पाने की सूरत में आलोचकों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा. इन परिस्थियों में विराट कोहली को इस सीरीज में शायद पहली बार मैदान में उतरने से पहले अच्छा खासा ‘होमवर्क’ करना पड़ेगा. पिछले मैच की तरह ही इस मैच में भी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे. इस बदलाव में फर्क ये होगा कि पिछले मैच में टीम इंडिया ने बेंच पर बैठे खिलाडियों को भी मौका दिया था. इस बार विराट अपनी ‘बेस्ट पॉसिबिल प्लेइंग 11’ के साथ मैदान में उतरेंगे. किसकी-किसकी किस्मत का होगा फैसला? पिछले मैच में विराट कोहली ने टीम में कई बदलाव किए थे. उस पर से जब टॉप ऑर्डर नाकाम हुआ तो टीम मुश्किल में पड़ गई. पिछले मैच में शिखर धवन 5, कप्तान कोहली 3 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. दिलचस्प बात ये है कि दिनेश कार्तिक ने 5 मार्च 2014 के बाद सीधा पिछला मैच खेला था. तीन साल से भी ज्यादा लंबे अंतराल के बाद उन्हें टीम में इसलिए जगह दी गई क्योंकि युवराज सिंह फिट नहीं थे. आज युवी अगर फिट होते हैं तो कार्तिक की किस्मत का फैसला विराट कोहली करेंगे. विराट कोहली ने केदार जाधव को भी लगातार मौके दिए हैं. इस सीरीज में खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 63 रन बनाए हैं. विराट को केदार जाधव की किस्मत का फैसला भी करना है. इन दोनों बल्लेबाजों को लेकर फैसला करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आने वाले वक्त के लिए विराट कोहली की ‘प्लानिंग’ का पता चल सकेगा. कहने के लिए ये लगता है कि अभी अगले विश्व कप में दो साल का वक्त बाकि है, लेकिन किसी भी टीम के कप्तान से पूछिए दो साल पहले से उन खिलाड़ियों की पहचान करने का काम शुरू हो जाता है जो वर्ल्ड कप के लिए मैदान में उतरेंगे. इस लिहाज से विराट कोहली को भी अपनी ‘प्लानिंग’ को चाक चौबंद करना होगा. युवराज सिंह और धोनी को लेकर विराट कोहली को बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी. ये दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. दोनों ही खिलाड़ी विराट कोहली से कहीं ज्यादा पहले टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं. दोनों ही खिलाड़ी बहुत बड़े मैच विनर हैं. दोनों ही करीब 36 साल के हैं. पिछले मैच में भारत की हार के पीछे धोनी की सुस्त बल्लेबाजी को लेकर बहुत हो हल्ला मच भी चुका है. ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी विराट कोहली को ही करना है. गेंदबाजी में करेंगे बदलाव  भारतीय टीम में इस वक्त तीन अच्छे तेज गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी. इसमें से उमेश यादव ही इकलौते गेंदबाज हैं जिन्हें तीनों मैच में खेलने का मौका दिया गया है. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 मैच खेला है. इकॉनमी के लिहाज से भुवी और शमी, उमेश यादव से कहीं बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं. भुवी ने 2.8, शमी ने 3.3 जबकि उमेश यादव ने 4.52 की इकॉनमी से रन दिए हैं. स्पिन गेंदबाजी में भी विराट कोहली के पास अनुभवी आर अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव हैं. कुलदीप ने इस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है. भारत के लिए सबसे ज्यादा 8 विकेट उन्होंने ही लिए हैं. ऐसे में विराट कोहली को उनकी किस्मत का फैसला भी करना है कि वो टीम इंडिया की कितनी दूर तक की ‘प्लानिंग’ में शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget