एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: बेल्जियम को हराकर उलटफेर करना चाहेगी पनामा

Fifa World Cup: कुछ हफ्ते पहले ही खेले गए एक दोस्ताना मैच में पनामा ने कोस्टा रिका जैसी टीम को 4-1 से मात देकर यह साबित कर दिया था कि वह ग्रुप स्तर पर अन्य विरोधी टीमों के लिए मुकाबला किसी भी तरह से आसान नहीं होने देगी.

Fifa World Cup 2018: फीफा वर्ल्ड कप में आज खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में पनामा की टीम बेल्जियम के खिलाफ पदार्पण करेगी. ऐसे में अनुभवहीन पनामा पर बेल्जियम की टीम भारी पड़ सकती है और वर्ल्ड कप का एक और बड़ा उलटफेर करके सबको चौंका सकती है. सोचि के फिश्ट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम को 8.30 बजे खेला जाएगा.

बेल्जियम ने वर्ल्ड कप से पहले खेले गए दोस्ताना मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और कोच रोबटरे मार्टिनेज के मार्गदर्शन में ट्रैंनिंग कर रही टीम अच्छे फार्म में है. दूसरी ओर पहली बार वर्ल्ड कप में उतर रही पनामा भले ही अनुभव में पीछे हो, लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर है. वह विरोधी टीम को स्वयं पर आसानी से हावी नहीं होने देगी.

कुछ हफ्ते पहले ही खेले गए एक दोस्ताना मैच में पनामा ने कोस्टा रिका जैसी टीम को 4-1 से मात देकर यह साबित कर दिया था कि वह ग्रुप स्तर पर अन्य विरोधी टीमों के लिए मुकाबला किसी भी तरह से आसान नहीं होने देगी.

बेल्जियम की ओर नजर डाली जाए, तो डिफेंस में यानिक करास्को और थोमस मुनिएर अहम खिलाड़ी होंगे, वहीं ईडन हेजार्ड और ड्राइस मर्टेस टीम के अहम खिलाड़ी रोमेलु लुकाकु के साथ पनामा के डिफेंस को भेदने की कोशिश कर गोल स्कोर करने का प्रयास करेंगे.

पनामा के लिए होगा सबसे अहम मैच

पनामा के लिए यह मैच उसके फुटबाल इतिहास का सबसे अहम मैच होगा. ऐसे में टीम के अहम खिलाड़ी लोस केनालेरोस इस अवसर को जाया नहीं जाने देंगे. पिछले मैचों पर नजर डाली जाए, तो बेल्जियम ने कोनकाकेफ नेशन्स में खेले गए अपने पिछले 11 मैचों में अविजित रही है. उसने नौ मैचों में जीत हासिल की है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. पनामा ने हालांकि, यूरोप में खेले गए पिछले नौ में से चार मैच ड्रॉ किए हैं और पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

टीमें :-

पनामा :

गोलकीपर :- जेमी पेनेडो, जोस केल्रेडोन, एलेक्स रोड्रिगेज

डिफेंडर :- मिशेल मुरिलो, हेरोल्ड कमिंग्स, फिडेल एस्कोबार, रोमान टोरेस, एडोल्फो मचाडो, एरिक डेविस, लुइस ओवाले, फेलिपे बेलोय

मिडफील्डर :- गेब्रिएल गोमेज, एडगर बार्केनास, अर्माडो कूपर, वालेंटिन पीमेंटल, रिकाडरे एविला, एनिबल गोडॉय, जोस रोड्रिगेज

फारवर्ड :- ब्लास पेरेज, गेब्रिएल टोरेस, इस्माइल डियाज, एबिडिल एरोयो, लुइस तेजाडा

बेल्जियम :

गोलकीपर :- तिबाउत कोटरेइस, सिमोन मिग्नोलेट, कोएन कास्टील्स

डिफेंडर :- टोबी एल्डरवीरेल्ड, थोमस वीरमाएलेन, विंसेट कोम्पानी, जान वटरेनघेन, थोमस म्यूनिएर, डेड्रिक बोयाटा, लिएंडर डेनडोनकेर

मिडफील्डर :- एक्सेल विस्टल, केविन डे ब्रूने, मारुआने फेलेनी, यानिक करास्को, थोर्गन हेजार्ड, योउरी तिएलमेंस, मोउसा डेम्ब्ले, नासेर चाडली

फारवर्ड :- रोमेलु लुकाकु, ईडन हेजार्ड, ड्राइस मर्टेस, एडनान जानुजाई, मिची बात्शुयाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget