एक्सप्लोरर

Fifa World Cup 2018: बेल्जियम ने पनामा को दी 3-0 से मात

हालांकि पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही पनामा की टीम ने पहले हाफ में जो प्रदर्शन किया वो काबिलेतारीफ था.

फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेल रही पनामा को बेल्जियम के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर पाने के बाद बेल्जियम ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए 3 गोल करके मुकाबला अपने नाम कर लिया.

हालांकि पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही पनामा की टीम ने पहले हाफ में जो प्रदर्शन किया वो काबिलेतारीफ था. पहला हाफ एक तरीके से पनामा की जीत साबित हुआ जिसने बेल्जियम को गोल करने के तमाम मौकों को भुनाने से रोक दिया. इसमें टीम के डिफेंस, कप्तान रोमान टोरेस और गोलकीपर जेइमे पेनेडो का अहम योगदान रहा. हालांकि वह अपने इस शानदार खेल दूसरे हाफ में जारी नहीं रख पाई और बेल्जियम ने उसे बैकफुट पर धकेल दिया.

पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

शुरुआत में पहले ही मिनट में केविन डे ब्रूयन ने रोमेलू लुकाकु के पास गेंद डाल बेल्जियम के लिए मूव बनाया था जो विफल रहा. इसके बाद भी बेल्जियम ने कई मौके बनाए. छठे मिनट में मेयूनियर के प्रयास को पेनेडो ने रोक कर बेल्जियम को बढ़त नहीं लेने दी. ईडन हेजार्ड 26वें और 38वें मिनट में दो और मौकों पर गोल करने से चूक गए. पानामा ने भी 42वें मिनट में एक मूव बनाया, लेकिन अर्माडो कूपर का शॉट बार के ऊपर से चला गया.

बेल्जियम ने दूसरे हाफ में पहले हाफ की असफलता से अपने आप को बाहर निकाला जिसका सकारात्मक परिणाम उसे महज दो मिनट बाद 47वें मिनट में मिल गया. बाएं तरफ से लुकाकु की तरफ गेंद आई जिसे पनामा के डिफेंडर ने हेडर के जरिए क्लियर कर दी, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा पाई और ड्राइस मर्टेस ने शानदार वॉली से गेंद को गोलपोस्ट में डाल बेल्जियम को 1-0 से आगे कर दिया.

दूसरे हाफ में लय बरकरार नहीं रख पाई पनामा

54वें मिनट में एक ऐसा मूव बना जिससे लगा कि मुरिलो पनामा को बराबरी पर ला देंगे, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिवुट कोर्टुआ ने ऐसा होने नहीं दिया. पनामा पहले गोल से उबरने की कोशिश में लगी थी. इसी बीच लुकाकु ने बेल्जियम के लिए दूसरा गोल कर उसकी बढ़त को दोगुना कर दिया. लुकाकु ने यह गोल 67वें मिनट में ब्रयून से मिले पास पर हेडर के जरिए किया.

लुकाकु यहीं नहीं रुके. उन्होंने 75वें मिनट में बेहद आसानी से पनामा के गोलकीपर के सिर के ऊपर गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को 3-0 से आगे कर जीत को लगभग पक्की कर दी. पनामा इस अंतर को पाट नहीं पाई और न ही विश्व कप में गोल का खाता खोल पाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत...' वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा
'7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत...' वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget