एक्सप्लोरर

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने केएल राहुल को लेकर दिया ये बड़ा बयान

सौरव गांगुली ने कहा कि मैं एक क्रिकेटर के तौर पर कह रहा हूं कि मेरे पास टेस्ट मैचों के लिए केएल राहुल के लिए काफी समय है. टीम में हालांकि कौन रहेगा और कौन नहीं, यह फैसला करना चयनकर्ताओं का काम है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि केएल राहुल जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को टेस्ट में पैर जमाने के लिए उनके पास ‘बहुत समय हैं’, क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास विभिन्न प्रारूपों में मैच विजेता खिलाड़ी बनाने की क्षमता है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले राहुल मौजूदा सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं. उनकी कप्तानी से प्रभावित गांगुली का मानना है कि कर्नाटक का यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए बना है.

उन्होंने इंडिया टुडे के कार्यक्रम ‘इंस्पिरेशन’ में कहा, "मैं एक क्रिकेटर के तौर पर कह रहा हूं कि मेरे पास टेस्ट मैचों के लिए केएल राहुल के लिए काफी समय है. टीम में हालांकि कौन रहेगा और कौन नहीं, यह फैसला करना चयनकर्ताओं का काम है."

आईपीएल में राहुल की ज्यादातर बड़ी पारियां किंग्स इलेवन पंजाब को जीत नहीं दिला सकी, लेकिन गांगुली ने उम्मीद जताई की भारत के लिए उनके रन मैच विजेता साबित होंगे.

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘किसी अनुभवी खिलाड़ी की तरह मेरा मानना है कि वह (राहुल) ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर फॉर्मेट में योगदान दे सकते हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. उम्मीद है कि वह भारत को जीत दिलाने में अपना योगदान देगें, जो महत्वपूर्ण है.’’

गांगुली ने एक बार फिर दोहराया कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

गांगुली ने कहा, "उन्हें (कोहली) यह समझना होगा कि भारत से बाहर अच्छा प्रदर्शन करना होगा. टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज (2018-19) अपने नाम की थी, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड (दोनों 2018) और न्यूजीलैंड (2020) में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget