एक्सप्लोरर

AUS vs AFG Test Match: ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगी अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच, CA ने किया स्थगित

AUS vs AFG Test Match Postpone: क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया है. दोनों देशों के बीच 27 नवंबर से मैच होना था.

AUS vs AFG Test Match: क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए अफगानिस्तान के साथ इस महीने होने वाले टेस्ट मैच को स्थगित कर दिया है. दोनों देशों के बीच पहली बार खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को लेकर काफी समय से अटकलें चल रहीं थीं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में ताबिलान के सत्ता पर काबिज होने के बाद महिलाओं के स्पोर्ट्स खेलने पर लगी पाबंदी के बाद इस मैच को स्थगित करने के संकेत दिए थे. इस बीच कई बार अफगानिस्तान ने ऐसा न करने की अपील की थी.  

27 नवंबर से होबार्ट में होना था मैच

बता दें कि अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट मैच 27 नवंबर से खेला जाना था. इस मैच को रद्द करने का फैसला करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि हम अफगानिस्तान समेत पूरी दुनिया में महिला और पुरुष दोनों के लिए ही खेल के विकास का समर्थन करते हैं लेकिन अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति और महिलाओं के खेलने पर अनिश्चितताओं को देखते हुए हमने इस टेस्ट मैच को स्थगित करने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि जब स्थिति सामान्य होगी तो इस पर विचार किया जाएगा. बोर्ड ने कहा कि हम बिग बैश लीग (BBL) में अफगानिस्तान के क्रिकेटरों के स्वागत के लिए तैयार हैं, जो खेल के अच्छे एंबेसडर हैं. बता दें कि अफगानिस्तान के कई क्रिकेटर्स बिग बैश लीग में अलग-अलग टीमों से खेलते हैं. इस लीग में खेलने वालों में जो सबसे बड़े नाम हैं, वो राशिद खान, मोहम्मद नाबी और मुजीब-उर-रहमान हैं. इसमें राशिद खान और मुजीब-उर-रहमान ने अपने प्रदर्शन से यहां खूब वाहवाही बटोरी है.

ये भी पढ़ें

IND vs SCO: कल स्कॉटलैंड से होगा टीम इंडिया का सामना, जीत के अभियान को जारी रखने उतरेगी विराट सेना

PAK vs WI: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी वेस्टइंडीज, जानें कब-कब खेले जाएंगे मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget