एक्सप्लोरर

Asian Games 2018, Day 14: अमित ने पुरूषों के 49 किग्रा में जीता गोल्ड मेडल

अमित ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता के सामने डट कर खड़े रहे और बेहतरीन मुकाबला करते हुए गोल्ड जीत ले गए. दोनों के बीच बेहद रोचक मुकाबला हुआ.

जकार्ता: भारत के मुक्केबाज अमित पंघल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे हैं. राष्ट्रमंडल खेलों के सिल्वर मेडल विजेता अमित ने फाइनल मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 के गोल्ड मेडल विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी. अमित ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता के सामने डट कर खड़े रहे और बेहतरीन मुकाबला करते हुए गोल्ड जीत ले गए. दोनों के बीच बेहद रोचक मुकाबला हुआ.

भारत का यह इन खेलों में कुल 14वां स्वर्ण पदक है. इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 66 हो गई है. भारत ने इतने ही स्वर्ण 2010 में एशियाई खेलों में जीते थे. इसी के साथ भारत का यह एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के मामले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है. भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे. अमित ने सेमीफाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी उसके बाद उनसे स्वर्ण की ही उम्मीद थी. अमित ने उम्मीदों को ध्वस्त नहीं किया और सोने का तमगा अपने गले में डाला.

अमित ने शुरुआत अच्छी की. वह पहले राउंड में ओपन गार्ड के साथ उतरे. उनके विपक्षी भी आक्रामक थे और इसी कारण अमित ने हसन से एक तय दूरी बनाए रखी जिससे ओलम्पिक पदक विजेता के पंच चूक गए. एक बार हसन क्लींच के दौरान गिर भी पड़े. वहीं अमित के पंच भी मिस हुए. दूसरे राउंड में आते ही अमित ने लेफ्ट जैब और राइट हुक के दो संयोजन एक साथ इस्तेमाल कर अंक बटोरे. दूसरे राउंड में हसन का आत्मविश्वास अमित के पंचों के सामने डोलता दिख रहा था. वह पंच लगा रहे थे लेकिन वो चूक रहे थे.

अमित ने डिफेंस के साथ मौका पाते ही काउंटर करने की रणनीति अपनाई. हसन ने भी इस नीति को भांपते हुए कुछ अच्छे हुक और जैब लगाए जो सटीक रहे. तीसरे राउंड में दोनों खिलाड़ियों आक्रामक थे. दोनों ने कुछ अच्छे पंच लगाए और बॉडी अटैक किया. यह राउंड बराबरी का हुआ क्योंकि अमित और हसन दोनों के पंच लगे भी तो मिस भी हुए. अंत में पांच में से तीन रेफरियों ने अमित को विजेता माना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- 'कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं...'
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- 'कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं...'
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
IPL Highest Partnerships: IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान
IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget