एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या से तुलना पर क्यों भड़के शिवम दुबे, दे दिया बड़ा बयान

शिवम दुबे ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट झटके. हार्दिक पंड्या से तुलना पर उन्होंने साफ कहा कि हार्दिक उनके भाई जैसे हैं और उनसे वह लगातार सीखते हैं, इसलिए तुलना करना गलत

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा ऑलराउंडर शिवम दुबे की रही, जिन्होंने 2 ओवर में केवल 4 रन देकर 3 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. गेंदबाजी में उनके प्रदर्शन ने भारतीय टीम की जीत की नींव रखी जिसके चलते एक बार फिर उनकी तुलना हार्दिक पंड्या से होने लगी है, लेकिन इस तुलना को लेकर शिवम दुबे ने साफ कह दिया है कि यह गलत है. 

मैच के बाद मीडिया से बातचीत में दुबे ने कहा, “हार्दिक मेरे लिए भाई जैसे हैं. उनसे मैं लगातार सीखता हूं. उनके पास आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट का बहुत ज्यादा अनुभव है. मेरी तुलना उनसे करना गलत है, क्योंकि मैं अभी सीखने के दौर में हूं और मेरा पूरा फोकस उनसे अनुभव लेकर खुद को बेहतर बनाने पर है.”

लगातार मजबूत हो रहे हैं दुबे

पिछले कुछ महीनों में शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. बल्लेबाजी में उनकी पावर-हिटिंग पहले से ही उनकी पहचान रही है, लेकिन अब गेंदबाजी में भी वह टीम को विकल्प दे रहे हैं. यूएई के खिलाफ उनकी गेंदबाजी ने साबित कर दिया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर का उन पर भरोसा सही है.

पाकिस्तान मैच पर सबकी नजर

भारत का अगला मैच 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दुबे ने कहा, “मैं चाहे किसी भी टीम के खिलाफ खेलूं, मेरी कोशिश यही रहती है कि गंभीर भाई (कोच) और कप्तान सूर्यकुमार यादव की सिखाई हुई बातों पर ध्यान दे सकूं. भारत के लिए खेलना अपने आप में जिम्मेदारी और सम्मान की बात है.”

फैंस को भी अब उम्मीद है की पाकिस्तान के खिलाफ दुबे बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाएंगे.

मोर्ने मोर्कल से मिली मदद

दुबे ने अपनी गेंदबाजी में सुधार का श्रेय भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को दिया है. उन्होंने बताया कि मोर्कल ने उनका रनअप छोटा कराया और ऑफ स्टंप से बाहर की लाइन पर गेंदबाजी करने की सलाह दी. उनकी इस सलाह का असर अब साफ दिखने लगा है.

साथ ही, दुबे ने बताया कि उन्होंने पिछले दो महीनों में अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है. यही वजह है कि उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में निखार आया है.

शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया के लिए एक भरोसेमंद ऑलराउंडर साबित हो रहे हैं. उनकी तुलना भले ही हार्दिक पंड्या से की जा रही हो, लेकिन दुबे का मानना है कि वे अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप में भारत को एक नया मैच-विनर मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-स्पेन का फाइनल
LIVE: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-स्पेन का फाइनल
Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget