एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: मैच से पहले की ब्लैकमेलिंग, भारतीय कप्तान पर फाइन लगाने की मांग, कई ड्रामेबाजी के बाद पाकिस्तान ने खेला एशिया कप का मैच

एशिया कप में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराकर सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है. मैच से पहले PCB ने रेफरी बदलने और सूर्यकुमार यादव पर फाइन लगाने जैसी अजीबोगरीब मांग की थी.

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने आखिरकार यूएई को हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है, लेकिन मैच से पहले का पूरा दिन और रात पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ड्रामे से भरी रही. कभी रेफरी बदलने की मांग, तो कभी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर फाइन लगाने की तक की बात,  पाकिस्तान ने मैदान के बाहर खूब हंगामा खड़ा किया.

मैच से पहले की ब्लैकमेलिंग, भारतीय कप्तान से मांगा फाइन

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यूएई से होने वाले अहम मुकाबले से पहले PCB ने दो अजीबोगरीब डिमांड रखी थी.

पहली डिमांड - मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाकर वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन को पाकिस्तान के मैच में रेफरी बनाया जाए.

दूसरी डिमांड - भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर फाइन लगाया जाए, क्योंकि उनके मुताबिक सूर्यकुमार ने "राजनीतिक टिप्पणी" कर खेलभावना का उल्लंघन किया है.

यह सब ऐसे वक्त पर हुआ जब पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट से हटने का मतलब करीब 130-140 करोड़ रुपये का नुकसान था. यही वजह रही कि तमाम ब्लैकमेलिंग और धमकियों के बावजूद टीम आखिरकार मैदान पर 1 घंटे की देरी से उतरी.

मैच में क्या हुआ?

दुबई में हुए इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन फखर जमां ने जिम्मेदारी संभालते हुए अर्धशतक जमाया. उन्होंने 50 रन बनाए, जबकि आखिर में शाहीन अफरीदी ने 14 गेंदों पर 29 रन की धुआंधार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान की पारी 20 ओवर में 146/9 पर सिमट गई थी.

यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और सिमरनजीत सिंह ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को परेशान कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 105 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान ने मुकाबला 41 रन से जीत लिया और सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

अब भारत से होगी भिड़ंत

इस जीत के बाद अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला भारत से सुपर-4 में होगा. भारत पहले ही ग्रुप ए से सुपर-4 में जगह बना चुका है. दोनों टीमों के बीच 21 सितंबर को दुबई में हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने को मिलेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget