एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: पूरे एशिया कप में बेंच पर ही बैठे रह सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, जानिए क्यों

एशिया कप 2025 में कई खिलाड़ी टीम का हिस्सा तो होंगे लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका शायद ही मिल पाए. जानिए कौन हैं वो 5 क्रिकेटर जो पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेंच पर बैठे रह सकते हैं.

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, हॉन्गकॉन्ग और मेजबान यूएई की टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़नें को तैयार हैं. यह टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. हालांकि मैदान पर खेलते हुए 11 खिलाड़ी ही नजर आते हैं, लेकिन डगआउट में बैठे कई खिलाड़ियों को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच का मौका नहीं मिलता. इस बार भी ऐसे 5 खिलाड़ी हैं जिनके साथ यही हाल हो सकता है.

नुरुल हसन - बांग्लादेश

बांग्लादेश ने अनुभवी विकेटकीपर नुरुल हसन को टीम में शामिल तो किया है, लेकिन कप्तान लिटन दास पहले से ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालते हैं. ऐसे में नुरुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना मुश्किल दिखता है. 2022 के बाद से उन्होंने बांग्लादेश के लिए केवल एक टी20 खेला है. उनका आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ था.

हसन अली - पाकिस्तान

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की टीम में वापसी ने सबको चौंकाया था. उनका टी20 रिकॉर्ड भी खास नहीं है, खासकर उनकी 9 रन प्रति ओवर से ज्यादा की इकोनॉमी. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी में उनके खेलने की संभावना बेहद कम है.

हर्षित राणा - भारत

भारतीय टीम में तेज गेंदबाजों की भरमार है. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पहले से ही मुख्य विकल्प हैं. हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी अतिरिक्त गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में युवा हर्षित राणा को मौका मिलना लगभग नामुमकिन है. उन्होंने अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल खेला है, वो भी सब्स्टीट्यूट के तौर पर.

दरवेश रसूली - अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के बल्लेबाज दरवेश रसूली अभी तक इंटरनेशनल टी20 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने 12 मैचों में केवल 149 रन बनाए हैं. उनकी औसत (15) और स्ट्राइक रेट (112) दोनों ही निराशाजनक हैं. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन पर दांव लगाने से बच सकता है.

चमिका करुणारत्ने - श्रीलंका

श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. उन्होंने पिछले दो सालों में केवल दो टी20 खेले और कोई विकेट नहीं लिया. टीम के पास बेहतर गेंदबाज विकल्प मौजूद हैं, इसलिए उनका खेलना लगभग असंभव नजर आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget