एक्सप्लोरर

सूट-बूट में टीम इंडिया से मिलने पहुंचे आशीष नेहरा के साथ हुआ 'हंसी-मज़ाक'

फिरोजशाह कोटला मैदान पर दो नवंम्बर को अपने करियर का अंतिम क्रिकेट मैच खेलने वाले आशीष नेहरा शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों से वक्त बिताते हुए दिखे.

कोलकाता: फिरोजशाह कोटला मैदान पर दो नवंम्बर को अपने करियर का अंतिम क्रिकेट मैच खेलने वाले आशीष नेहरा शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों से वक्त बिताते हुए दिखे. नेहरा ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में दो नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद वह भारत और श्रीलंका सीरीज में नई जिम्मेदारी के साथ कॉमेंट्री करते हुए देखे जा रहे हैं. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत पर नेहरा को भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ बात करते हुए देखा गया. नेहरा ने गेंदबाजी कोच भरत अरुण से भी बात की. इस बारे में उन्होंने कहा, "क्रिकेट की कोई बात नहीं हो रही थी. जब मैं कैमरे पर था तब वो सभी हंस रहे थे, क्योंकि मैं सूट पहने हुए था. मैं उनसे मिलने गया था. क्रिकेट से इसका कोई लेना देना नहीं है." नेहरा ने कहा, "भरत अरुण वहां थे तो हमने आपस में कुछ हंसी-मजाक किया." नेहरा भारतीय टीम के एक दिग्गज तेज गेंदबाज रहे हैं. हालांकि, उनका 18 साल लंबा करियर चोटों से घिरा रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल!
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget