एक्सप्लोरर

एशेज: शतक से चूके रूट, ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक बार फिर सीरीज का पहला शतक जड़ने से चूक गए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अंतिम लम्हों में दो विकेट चटकाकर वापसी की.

सिडनी: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक बार फिर सीरीज का पहला शतक जड़ने से चूक गए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अंतिम लम्हों में दो विकेट चटकाकर वापसी की.

मिशेल स्टार्क (63 रन एक विकेट) की गेंद पर मिशेल मार्श ने रूट (83) का शानदार कैच लपका जबकि अगले और दिन के अंतिम ओवर में जॉनी बेयरस्टॉ (05) भी जोश हेजलवुड (47 रन पर दो विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 233 रन हो गया.

दिन का खेल खत्म होने पर डेविड मलान 55 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. मलान ने सीरीज में चौथा अर्द्धशतक जड़ने वाले कप्तान रूट के साथ उस समय चौथे विकेट के लिए 133 रन जोड़े जब टीम 95 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. मलान हालांकि भाग्यशाली भी रहे जब विरोधी कप्तान स्टीव स्मिथ ने 34 रन के निजी स्कोर पर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर उनका कैच टपकाया. उन्होंने 160 गेंद की अपनी पारी में अब तक पांच चौके जड़े हैं.

इससे पहले मिशेल मार्श पर चौके के साथ रूट ने 82 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मेलबर्न में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 244 रन बनाकर नाबाद रहे एलिस्टेयर कुक एक और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन भेज दिया.

हेजलवुड की LBW की अपील को मैदानी अंपायर ने ठुकरा दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर तीसरे अंपायर ने कुक को आउट करार दिया. उन्होंने 104 गेंद का सामना करते हुए 39 रन बनाए.

कुक सीरीज में पांचवीं बार LBW हुए. वह अपने 152वें टेस्ट मैच में खेलते हुए 12000 टेस्ट रन से पांच रन दूर हैं.

सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद 10वें ओवर में पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद पर पेन को कैच दे बैठे. उन्होने 24 गेंद में 24 रन बनाए.

जेम्स विंस (25) 82 मिनट क्रीज पर बिताने के बाद कमिंस की गेंद को कट करने की कोशिश विकेट के पीछे कैच दे बैठे.

विंस के लिए मौजूदा सीरीज निराशाजनक रही है जिसमें वह आठ पारियों में 38 की औसत से 224 रन ही बना पाए हैं.

बारिश के कारण विलंब और जल्द लंच का ब्रेक लेने के बाद मैच अंतत: स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ. दिन के खेल के दौरान 81.4 ओवर फेंके गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget