एक्सप्लोरर

किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुख्य कोच के तौर पर जुड़े अनिल कुंबले

भारतीय टीम के साथ 2016 से 2017 के बीच कुछ समय के लिये कोच रहे कुंबले फिलहाल आईपीएल में अकेले भारतीय कोच हैं. वह रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी और कप्तान रहे.

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले एक बार फिर एक नई पारी खेलने को तैयार हैं. अनिल कुंबले को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिये किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच बनाया गया है. किंग्स इलेवन पंजाब ने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी कर्टनी वाल्श को भी प्रतिभा खोजने के लिये बोर्ड में शामिल किया है जो उसी तरह काम करेंगे जैसे पूर्व भारतीय कोच जॉन राइट मुंबई इंडियंस के साथ करते थे.

पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी और कुंबले के लंबे समय तक राष्ट्रीय और राज्य के साथी को पंजाब की फ्रेंचाइजी ने सहायक कोच बनाया. दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स टीम के क्षेत्ररक्षण कोच और आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जार्ज बेली बल्लेबाजी कोच होंगे.

कुंबले को टीम के क्रिकेट से जुड़े सभी मसलों का प्रभारी बनाया गया है . वह अपनी योजनाओं के बारे में 19 अक्टूबर को टीम प्रबंधन के सामने बात रखेंगे. पता चला है कि कुंबले स्पिनर आर अश्विन के भविष्य के बारे में भी उसी दिन फैसला लेंगे. पिछले दो सत्र से पंजाब के लिये खेल रहे अश्विन अब दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल सकते हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब के सूत्र ने कहा, ‘‘कुंबले फैसला करेंगे कि कौन खिलाड़ी रहेंगे और किन्हें रिलीज किया जायेगा. वाल्श आईपीएल से पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी में टीम के लिये प्रतिभायें खोजेंगे और साथ ही हमारे तेज गेंदबाजों के साथ काम करेंगे.’’

भारतीय टीम के साथ 2016 से 2017 के बीच कुछ समय के लिये कोच रहे कुंबले फिलहाल आईपीएल में अकेले भारतीय कोच हैं. वह रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाड़ी और कप्तान रहे. फिर 2013 में मुंबई इंडियंस के मेंटर रहे लेकिन 2015 में अलग हो गए. कप्तान विराट कोहली से तालमेल नहीं बैठने के कारण उन्हें भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget