एक्सप्लोरर

आमिर के संन्यास पर सकते में पीसीबी, खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य किया

आमिर ने महज 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. आमिर के फैसले की पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की है.

कराची: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सकते में है. मोहम्मद आमिर के सन्यास को देखते हुए पीसीबी ने अब सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने बाद ब्रिटेन में शिफ्ट हो सकते हैं.

27 साल की उम्र में ही आमिर ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. शुक्रवार को संन्यास का एलान करते हुए पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज ने कहा था कि वह सिर्फ वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं. इसके बाद आमिर के ब्रिटेन में शिफ्ट होने की खबरें सामने आईं. इन खबरों की मुख्य वजह उनकी पत्नी नरजिस के पास ब्रिटिश पासपोर्ट का होना थी.

वर्ल्ड कप में अच्छा था आमिर का प्रदर्शन

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू सत्र का पुनर्गठन करने के अलावा पाकिस्तानी टीम में जगह बनाने के लिये खिलाड़ियों के लिये घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य होगा. अधिकारी ने कहा, ''उदाहरण के लिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद आमिर को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिये घरेलू एकदिवसीय कप और राष्ट्रीय टी20 प्रतियोगिता में खेलना होगा.'' उन्होंने कहा कि इसी तरह से टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी मैचों में खेलना पड़ेगा.

आमिर के संन्यास की पूर्व खिलाड़ियों ने काफी आलोचना की है. आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट खेलते हुए 119 विकेट लिए हैं. पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि आमिर अपने अच्छे फॉर्म में है और अगले एक साल में पाकिस्तान को दो विदेशी दौरों पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, उसे देखते हुए आमिर को यह कदम नहीं उठाना चाहिए था. कुछ खिलाड़ियों का यह भी मानना है कि पाकिस्तान ने आमिर को फिक्सिंग से वापसी करने का मौका देते हुए उन पर काफी इनवेस्टमेंट किया है.

वर्ल्ड कप के दौरान आमिर काफी अच्छे फॉर्म में थे. आमिर ने वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 17 विकेट लिए और वह पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget