एक्सप्लोरर

IPL 2018: दिल्ली के खिलाफ जीत को अजिंक्य रहाणे ने बताया शानदार शुरूआत

स्टीव स्मिथ की गैर-मौजदूगी में टीम इंडिया के स्टार अजिंक्य रहाणे के कंधो पर आईपीएल सीज़न 11 में राजस्थान रॉयल्स की कमान है. पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद से हारने के बाद दूसरे मैच में राजस्थान ने धमाकेदार वापसी की है.

नई दिल्ली/जयपुर: स्टीव स्मिथ की गैर-मौजदूगी में टीम इंडिया के स्टार अजिंक्य रहाणे के कंधो पर आईपीएल सीज़न 11 में राजस्थान रॉयल्स की कमान है. पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद से हारने के बाद दूसरे मैच में राजस्थान ने धमाकेदार वापसी की है. अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में बारिश की बाधा के बावजूद राजस्थान ने सीज़न 11 में अपना खाता खोल लिया है. इस जीत से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बेहद खुश हैं. उन्होने इस जीत के साथ इसे अपनी टीम की शानदार शुरूआत बताया. अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'घर में ये एक शानदार शुरूआत है. हमने सोचा था कि 6 ओवरों में 71 रन उनके(दिल्ली डेयरडेविल्स) लिए मुश्किल लक्ष्य होगा. इसके साथ ही हमने अपनी चीज़ों पर ध्यान दिया.' बारिश के बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत दिल्ली के सामने 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य रखा गया था. जीत के बाद रहाणे ने कहा, 'जब हम बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब हमने सोचा था कि 165-170 का स्कोर अच्छा रहेगा. लेकिन बारिश के बाद ये बदल गया.' इसके साथ ही रहाणे ने कहा कि 'टी20 फॉर्मेट में हर बार एक नई शुरूआत करनी होती है. चाहें हम जीतें या हारें.' बीती रात बारिश से बाधा वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को 17.5 ओवरों में 153 रनों पर रोक दिया था. जिसके बाद बारिश की वजह से स्कोर घटाकर दिल्ली के सामने 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य रखा गया. लेकिन दिल्ली की टीम इसे हासिल करने में नाकामयाब रही और राजस्थान ने ये मुकाबला 10 रनों से जीत लिया. राजस्थान की अगली टक्कर अब रविवार को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 15 अप्रेल को है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें अगरकर से पूछना...', जल्द वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, दिया बड़ा बयान
'हमें अगरकर से पूछना...', जल्द वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू चाहते हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, दिया बड़ा बयान
Cristiano Ronaldo Retirement Plans: वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन ने किया बड़ा खुलासा
Lionel Messi Viral Video: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की ली गई तलाशी, बैग और जूते को भी नहीं छोड़ा, Video वायरल
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की ली गई तलाशी, बैग और जूते को भी नहीं छोड़ा, Video वायरल
ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी की जगह 'प्लॉप' संजू सैमसन को ही किया सपोर्ट, दिनेश कार्तिक का बयान वायरल
ये क्या हुआ? वैभव सूर्यवंशी की जगह 'प्लॉप' संजू सैमसन को ही किया सपोर्ट, दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget