एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज को नंबर-1 टेस्ट टीम बनाना लक्ष्य: होल्डर

हाल ही में सीरीज जीत के बाद टीम के हौंसले बुलंद हैं.

इंगलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर मेजबान वेस्टइंडीज के हौसले बुलंद हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि टीम को विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाना उनका लक्ष्य है. कई सालों तक खराब प्रदर्शन के बाद ऐसा लगने लगा है कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने शानदार युग में से कुछ हिस्से को फिर से वापस पा लिया है.

इंग्लैंड को विश्व रैकिंग में आठवें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज के साथ जारी टेस्ट सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था क्योंकि इंग्लैंड ने इससे पहले अपने घर में श्रीलंका पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. वहीं, उससे पहले उसने भारत को 4-1 से मात दी थी.

जोए रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक शिकस्त खानी पड़ी है. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में उसे 381 रन से जबकि दूसरे टेस्ट में पूरे 10 विकेट से करारी मात दी है. हालांकि मेहमान टीम तीसरा टेस्ट 232 रन से जीतने में सफल रहा.

होल्डर ने कहा, "हमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना जारी रखना होगा. हमारा पहला लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है और इसके लिये इसमें काफी सुधार करने होंगे."

होल्डर ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाजों को और प्रयास करने होंगे." तेज गेंदबाज केमार रोच ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 18 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. हालांकि बल्लेबाज तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे. टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमें पांच वनडे और फिर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget