एक्सप्लोरर

IPL में करोड़ों में बिकने के एक दिन बाद मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, कर दी चौके-छक्कों की बरसात

मैक्सवेल इससे पहले भी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में खेल चुके हैं. वो तीन साल के बाद एक बार फिर से पंजाब की टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ की भारी भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. करोड़ों में बिकने के एक दिन बाद ही मैक्सवेल ने बिगबैश लीग में धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर 83 रन ठोक दिए. मैक्सवेल मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ दिन ब्रेक पर थे. मैदान पर वापस लौटते ही इस बल्लेबाज़ ने अपने तूफानी अंदाज़ में गेंदबाज़ों की बखियां उधेड़ दी. मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले गए मैच में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए ये पारी खेली.

23 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक इस तूफानी पारी में मैक्सवेल ने सिर्फ 23 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर अपने सबसे तेज़ अर्धशतक की बराबरी कर ली. इस पारी के दौरान मैक्सवेल के बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले. मैक्सवेल की इस तूफानी पारी के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया.

फिर पंजाब से खेलेंगे मैक्सवेल मैक्सवेल इससे पहले भी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में खेल चुके हैं. वो तीन साल के बाद एक बार फिर पंजाब की टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे. मैक्सवेल इससे पहले 2014 से लेकर 2017 तक पंजाब की टीम में खेल चुके हैं. 2018 में वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेले थे और 2019 में उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि दिल्ली की टीम ने इस बार के ऑक्शन में मैक्सवेल को अपनी टीम में लेने के लिए पंजाब की टीम को कड़ी टक्कर दी , लेकिन प्रीति ज़िंटा की पंजाब तो जैसे मन बनाकर आई थी कि चाहे जो भी हो जाए मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल करना ही है और फिर पंजाब की टीम ने अपने मैक्सी सिंह (मैक्सवेल) को 10.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीद ही लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget