एक्सप्लोरर

एक ओवर में 45 रन! अफगान बल्लेबाज उस्मान गनी ने रचा इतिहास, ECS T10 में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक ओवर में 45 रन! अफगानिस्तान के उस्मान गनी ने ECS T10 England में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए क्रिकेट इतिहास में नया पन्ना जोड़ दिया है. जानिए कैसे बना यह अनोखा कीर्तिमान

क्रिकेट के मैदान पर जब तूफान आता है, तो स्कोरबोर्ड भी हिल जाता है और इस बार तूफान बने अफगानिस्तान के बल्लेबाज उस्मान गनी, जिन्होंने एक ओवर में 45 रन ठोककर नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला. ऐसा कारनामा इससे पहले प्रोफेशनल क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था.

एक ओवर में बने 45 रन, कैसे?

ECS T10 England टूर्नामेंट में 1 अगस्त को लंदन काउंटी क्रिकेट क्लब और गिल्डफोर्ड के बीच मुकाबला खेला गया. लंदन की ओर से ओपनिंग करने उतरे उस्मान गनी ने गिल्डफोर्ड के गेंदबाज विल एर्नी के ओवर में तबाही मचा दी. गनी ने एक ओवर में 6+ नो बॉल(No Ball), 6, 4+वाइड (Wide), 6, 4+नो बॉल(No Ball), 6, 0, 6, 4 की स्ट्राइकिंग से कुल 45 रन बटोर लिए.

इस ओवर में बल्लेबाज ने अकेले 42 रन बनाए, जबकि 3 रन एक्स्ट्रा (2 नो बॉल और 1 वाइड) के रूप में आए. इससे पहले किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में इतने रन नहीं बटोरे थे. यह अब तक का प्रोफेशनल क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर बन गया है.

उस्मान गनी की तूफानी पारी

मैच में उस्मान गनी पूरी तरह लय में दिख रहे थे. उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 153 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 17 छक्के शामिल थे. उनकी स्ट्राइक रेट 355.81 का रहा. उनके जोड़ीदार ईस्माइल बहरामी ने भी अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर धूल उड़ा दी.  उन्होंने 19 गेंदों पर 61 रन ठोके. दोनों की साझेदारी की बदौलत लंदन काउंटी ने 10 ओवर में 226/0 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.

गिल्डफोर्ड को 71 रन से हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिल्डफोर्ड की टीम इतने विशाल लक्ष्य का सामना नही कर पायी और पूरी टीम माज्ञ 155 रन ही बना सकी और 71 रन से मैच हार गई. उनके कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी और आरोप

29 वर्षीय उस्मान गनी अफगानिस्तान के लिए 17 वनडे और 35 T20I खेल चुके हैं. उन्होंने 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू किया थ, लेकिन 2023 में गनी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था. उनका कहना था कि वह तभी वापसी करेंगे जब बोर्ड में "सही मैनेजमेंट और ईमानदार सेलेक्शन कमिटी" होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget