एक्सप्लोरर

वीवीएस लक्ष्मण ने दिया कुंबले और सचिन को सम्मान, कहा- दोनों कभी हार न मानने वाले क्रिकेट थे

लक्ष्मण ने रविवार को बताया कि वह अगले कुछ दिनों तक उन खिलाड़ियों को याद करेंगे जिनके साथ वो खेले हैं और जिन्होंने उन पर बड़ा प्रभाव छोड़ा है. इस लिस्ट में उन्होंने सबसे पहले सचिन तेंदुलकर और फिर अनिल कुंबले के याद किया.

अनिल कुंबले एक ऐसा नाम जिसने वनडे और टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. ये खिलाड़ी पूर्व टेस्ट कप्तान और पूर्व कोच भी रह चुका है. कुंबले ने जितना अपने करियर में हासिल किया है वैसा फिलहाल वर्ल्ड क्रिकेट में कोई और खिलाड़ी नहीं कर सकता. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को जहां टीम इंडिया का फैब फोर कहा जाता था तो वहीं इसमें कोई दो राय नहीं कि कुंबले पांचवें नंबर पर थे. क्रिकेट फील्ड पर कुंबले ने काफी कुछ हासिल किया है. ऐसे में लक्ष्मण ने कुंबले को हर मामले में जाएंट बताया है.

लक्ष्मण ने रविवार को बताया कि वह अगले कुछ दिनों तक उन खिलाड़ियों को याद करेंगे जिनके साथ वो खेले हैं और जिन्होंने उन पर बड़ा प्रभाव छोड़ा है.

पहला ट्वीट सचिन तेंदुलकर के नाम पहला ट्रिब्यूट करते हुए लक्ष्मण ने लिखा, ''उनका धमाकेदार करियर कई यादगार और शानदार पलों से भरा हुआ है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धताएं रही हैं. उनका खेल के प्रति जुनून और सम्मान ही है, जिसने वह बनाया, जो वह हैं. इतनी शानदार तारीफों के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़े हुए रहे. यह उनकी उनकी महानता की एक बानगी है.

लक्ष्मण ने इसी क्रम में सोमवार को कुंबले को याद किया. उन्होंने कुंबले को याद करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में एंटीगा में खेले गए गए उस मैच की फोटो शेयर की जिसमें कुंबले ने टूटे जबड़े के साथ गेंदबाजी की थी.

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, "हर मायने में एक बड़ा खिलाड़ी, वह सभी बाधाओं को पीछे छोड़कर आगे बड़े और हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई. वो साहस वो धैर्य जो इस फोटो में दिखाया गया है अनिल कुंबले में सबसे ज्यादा है. कभी हार न मानना चाहे कुछ भी हो, यही खासियत है जो कुंबले को वो क्रिकेटर बनाती है जो वो हैं." साल 2002 में खेले गए उस टेस्ट मैच में कुंबले को मारविन डिल्लन की गेंद जबड़े में लग गई थी. बावजूद इसके उन्होंने मुंह पर पट्टी बांध लगातार 14 ओवर गेंदबाजी की थी.

कुंबले टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले हैं और 619 विकेट लिए हैं. वनडे में कुंबले ने भारत के लिए 271 मैच खेले हैं जिनमें 337 विकेट अपने नाम किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget