By: ABP Live | Updated at : 01 Jun 2022 06:01 PM (IST)
चिया सीड्स के साइड इफेक्ट
Chia Seeds: ज्यादातर लोग पुडिंग, स्मूदी, सलाद और शेक में चिया सीड्स का इस्तेमाल करते हैं. चिया सीड्स का सेवन वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि, इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, मिनरल्स और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन अधिक मात्रा में इसे खाने से उल्टा असर भी हो सकता है. जानिए इस सुपरफूड का सेवन करते हुए आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.
डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं
चिया सीड्स को डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि, इसमें डायटरी फाइबर्स की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन चूंकि इसमें फाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है, इसलिए इसका फायदा तभी होगा जब आप इसे उचित मात्रा में लें. ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स के सेवन से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इससे कब्ज, डायरिया, पेट फूलने और पेट में दर्द की दिक्कत हो सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फाइबर की अधिक मात्रा की वजह से ऐसा होता है.
खून पतला होने की समस्या
चिया सीड्स प्लांट बेस्ड प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का सबसे अच्छा सोर्स हैं. इसका सेवन सेहत के फायदेमंद तो है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन से उल्टा असर हो सकता है. अधिक मात्रा में ओमेगा 3 से भरपूर चीजों का सेवन करने से खून पतला होने की समस्या हो सकती है. खास करके अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं, जिससे ब्लड थिनिंग होती है तो ऐसे चिया सीड्स को डाइट में शामिल करना स्थिति को खराब कर सकता है. इससे ब्लड प्रेशर लेवर तेजी से कम हो सकता है. डाइटिशियन की सलाह पर ही इसका सेवन करें.
एलर्जी हो सकती है
चिया सीड्स मिंट फैमिली से हैं इसलिए अगर आपको मिंट या इससे जुड़े खाने से एलर्जी है तो चिया सीड्स का सेवन न करें. इससे एलर्जी, उल्टी, डायरिया और होठों या जीभ पर खुजलाहट की समस्या हो सकती है.
शुगर लेवल पर असर
चिया सीड्स में मौजूद डायटरी फाइबर खाने के डाइजेशन और पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा भी कर सकता है, जिसमें शुगर भी शामिल है. इसका शरीर में ब्लड शुगर लेवल पर पॉजिटिव असर भी होता है. लेकिन अगर आप पहले से शुगर मेडिकेशन पर हैं, तब ऐसी संभावना है कि ये शुगल लेवल को और कम कर दे. शरीर के Insulin Resistance पर भी इसका असर पड़ सकता है.
गर्भवती महिलाओं को हो सकता है ये नुकसान
प्रेग्नेंसी में चिया सीड्स को डाइट में शामिल करना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है और इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है. हालांकि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स को ज्यादा मात्रा में खाने से कब्ज, पेट फूलने, डायरिया और बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है. गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर ही करना चाहिए.
Black Grapes Vs Green Grapes: काले अंगूर पर ज्यादा पेस्टिसाइड लगा होता है या हरे अंगूर पर? जानें इसे सही से साफ करने का तरीका
Easy Recipe Ideas: आज खाने में क्या बनाएं? इस सबसे मुश्किल सवाल का ऐसे मिलेगा जवाब, तुरंत मिलेंगी रेसिपीज
Healthy Canned Foods: क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट
होली 2026 में संजीव कपूर के साथ बनाएं ट्रेडिशनल ठंडाई, जानें आसान रेसिपी
Holi 2026: होली पर क्यों बनाई जाती है गुजिया? जानिए इसका इतिहास और घर पर बनाने का आसान तरीका
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक