By: ABP Live | Updated at : 29 Jun 2022 06:15 PM (IST)
बैंडिट क्वीन
Movie Based on Harassment: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से फिल्मकारों ने उत्पीड़न को केंद्र बनाकर फिल्मों का निर्माण किया. ऐसी फिल्मों के ज़रिए ही सोसायटी में व्याप्त अलग अलग तरह के उत्पीड़न(Harassment) को सही तरीके से दिखाने की कोशिश की गई. ऐसी बनी तमाम फिल्मों में एक फिल्म का नाम बैंडिट क्वीन भी है. इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर(Shekhar Kapoor) ने किया था. इसमें सीमा बिस्वास(Seema Biswas), निर्मल पांडे(Nirmal Pandey), गोविन्द नामदेव (Govind Namdev) और मनोज बाजपेयी(Manoj Bajpayee) अहम रोल में नज़र आए थे. फिल्म में फूलन देवी(Phoolan Devi) की कहानी दिखाई गई है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी फूलन देवी के जीवन पर आधारित है. सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे बचपन में फूलन का विवाह कर दिया जाता है और वो कदम-कदम पर शोषण का शिकार होती है. विक्रम मल्लाह(निर्मल पांडे) फूलन देवी का साथ देता है, लेकिन उसे मार दिया जाता है और फिर फूलन देवी के साथ हैवानियत की हदें पार की जाती हैं. इसके बाद उन्हें मान सिंह(मनोज बाजपेयी) और बाबा मुस्तकीम(राजेश विवेक उपाध्याय) का साथ मिलता है. वो हथियार उठा लेती हैं और फिर ठाकुर(गोविन्द नामदेव) से बदला लेने की कोशिश करती है.
फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था. रिलीज़ के बाद इसके सीन पर आपत्ती जताई गई थी और फिल्म फिल्म को बैन कर दिया गया था. हालांकि बाद में फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ किया गया था और इसके 2 मिनट के सीन पर कैंची भी चलाई गई थी. इसके अलावा टेलिविज़न पर दिखाने के लिए U/A सर्टिफिकेट जारी हुआ था और इसमें 17 मिनट के सीन काट दिए गए थे.
फूलन देवी(Phoolan Devi) ने जो अपनी ज़िंदगी में झेला, जैसे शोषण का उन्हें सामना करना पड़ा इन चीज़ों को फिल्म में दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम लड़की बार-बार के उत्पीड़न से तंग आकर हथियार उठाने का फैसला कर लेती है. फिल्म के दृश्यों और सीमा बिस्वास के शानदार अभिनय ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया. इसके साथ फिल्म के गाने और नुसरत फतेह अली खान(Nusrat Fateh Ali Khan) का संगीत काफी पसंद किया गया. शेखर कपूर(Shekhar Kapoor) को फिल्म निर्देशन और सीमा बिस्वास को अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. सीमा बिस्वास को अपने रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड(National Award) दिया गया था.
बेटी के जन्म से पहले प्रियंका ने प्रेग्नेंसी में देखा मुश्किल समय, बोलीं- जब मालती हुई तो सब रुक गया
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
The Kerala Story 2 Day 6 BO: छठे दिन 'द केरला स्टोरी 2' ने किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
'मोटी' कहकर गाने से हटाई गईं आयशा खान, बयां किया दर्द बोलीं- 'रोज मिलती हैं रेप की धमकियां'
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी