News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Relationship: रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जीवन में आएगी नई ताजगी

Love Life: शादी या रिश्ते में होना एक अनमोल अहसास है. यह रिश्ता जितना पक्का होता है उतना ही संवेदनशील भी होता है. यहां वे आसान टिप्स बताए गए हैं, जो आपके रिश्ते को और अधिक खूबसूरत बना सकते हैं

Share:

Relationship Tips: प्यार के रिश्ते को (Love relationship) और अधिक सुंदर और गहरा (Deep) बनाना है तो कुछ खास बातों का ध्यान आपको रखना ही होगा. क्योंकि जीवन में जितने भी रिश्ते (Relation) हमारे पास होते हैं ये दो प्रकार के होते हैं. पहले वे रिश्ते, जो हमें जन्म के साथ मिले होते हैं (By birth) और दूसरे वो रिश्ते जिनका चुनाव हम स्वयं करते हैं. दूसरी कैटिगरी के रिश्तों में ऐसा ही एक रिश्ता है प्यार का (Love life). जिसका चुनाव आज के समय में ज्यादातर लोग स्वयं करते हैं.

इस रिश्ते की डोर भावनाओं (Emotions) और विश्वास (Trust) से ही बंधी होती है. अगर एक बार दरार (Rift) आ जाए तो फिर सदा के लिए निशान रह जाता है. यहां जानें आप अपने रिश्ते को सदैव नए जैसा और सुंदर (Beautiful relationship) कैसे बनाए रख सकते हैं...

1. कुछ कहो कुछ सुनो

प्यार के रिश्ते में गहराई लाने के लिए जितना आवश्यक ये होता है कि आप अपने मन की बात अपने साथी के साथ खुलकर शेयर करें, उतना ही जरूरी होता है कि आप उसकी बातों को धैर्य पूर्वक और मन से सुनें. इससे अपने साथ की साथ इमोशनल बॉन्ड मजबूत होता है.

2. एक-दूसरे के लिए समय निकालें

साथी के रूप में आप अपने पार्टनर को कितना समय दे रहे हैं, इस बात पर चिंतन अवश्य करें. क्योंकि साथ बिताया गया समय जीवन के सफर का कैनवास होता है. आप जितना समय साथ बिताएंगे, आपके जीवन के कैनवास के रंग उतने ही खिले-खिले होंगे.

3. धन्यवाद करना न भूलें

हम जिन्हें भी सबसे अधिक प्यार करते हैं, अधिकांश उनके द्वारा किए गए प्रयासों को अनदेखा करते हैं. हमें लगता है कि हमारे लिए ऐसा करना उनका दायित्व है. ऐसा सोचना सही भी है लेकिन उनके द्वारा किये गए प्रयासों और हमें दिए गए प्रेम के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहिए. आप ऐसा करेंगे तो पाएंगे कि रिश्तों में एक नई ताजगी आ गई है. यह नियम पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते पर भी लागू होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इन 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर की जरूरत से कम खा रहे हैं आप

यह भी पढ़ें: आपकी नींद और सपनों से जुड़ी हैं ये दिलचस्प बातें

Published at : 02 Jul 2022 06:19 AM (IST) Tags: Relationship Lifestyle
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Khatu Shyam: रंगभरी एकादशी पर बाबा श्याम ने किया नगर भ्रमण, नीले घोड़े पर सवार होकर निकली रथयात्रा

Khatu Shyam: रंगभरी एकादशी पर बाबा श्याम ने किया नगर भ्रमण, नीले घोड़े पर सवार होकर निकली रथयात्रा

न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

20s में भी कपल्स में क्यों हो रही फर्टिलिटी की प्रॉब्लम, एक्सपर्ट्स से जानें

20s में भी कपल्स में क्यों हो रही फर्टिलिटी की प्रॉब्लम, एक्सपर्ट्स से जानें

इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?

इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?

Kashi Vishwanath VIDEO: काशी में शुरू हुई होली, एकादशी पर गुलाल उड़ाकर शिव-पार्वती का कराया गौना

Kashi Vishwanath VIDEO: काशी में शुरू हुई होली, एकादशी पर गुलाल उड़ाकर शिव-पार्वती का कराया गौना

टॉप स्टोरीज

मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR

मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR

थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम

थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके