एक्सप्लोरर
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला 11 जवान शहीद, CM बघेल बोले किसी को बख्शा नहीं जाएगा | Khabar Din Bhar
Donald Trump, Saif Ali Khan & news

छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला 11 जवान शहीद, CM बघेल बोले किसी को बख्शा नहीं जाएगा | Khabar Din Bhar

Episode Description

आप सुन रहें है खबर दिनभर निशांत मिश्रा के साथ सिर्फ Abp live podcast पर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास आज डीआरजी  के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) हमला हुआ है. इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है. लड़ाई अपने अंतिम चरण में, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत है.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के बीच एससीओ समिट के दौरान औपचारिक बैठक होने की संभावना नहीं है. 

चीन कहा कि रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू  27 अप्रैल से Shanghai Cooperation Organisation (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे. दौरे के दौरान ली की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत होने की उम्मीद है. 

पाकिस्तान ने विदेश से पाकिस्तान आने वाले लोगों में मंकीपॉक्स के पहले दो मामलों का पता लगाया है. इससे पहले मंकीपॉक्स का सबसे पहला मामला अफ्रीका में आया था. वहीं, पिछले साल 14 सितंबर 2022 को ग्लोबल लेवल पर 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए गए थे.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक अमेरिकन जर्नलिस्ट व राइटर  एलिजाबेथ जीन कैरोल ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं. ट्रंप के वकील ने अदालत की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की शुरुआत में तर्क दिया है कि जीन कैरोल यह सब अधिक 'पैसा और शोहरत' पाने के लिए कर रही हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा। जब आज कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु इस मैच उतरेगा तो उनकी नजर इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। 

मुंबई इंडियंस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. उनकी फेवरेट टीम के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे. वह बीती रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की प्लेइंग-11 से बाहर थे. 

सोनाक्षी सिन्हा की डिजिटल डेब्यू सीरीज ‘दहाड़’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस क्राइम ड्रामा शो में एक्ट्रेस लेड कॉप के दमदार रोल में नजर आएंगी.

संजय लीला भंसाली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरा मंडी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे लेकर वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

सैफ अली खान जल्द ही ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में सैफ रावण का किरदार निभाते दिखेंगे. 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए छापेमारी व तलाशी अभियान चलाते रहता है. ऐसे मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने करदाताओं को बड़ी राहत दी है. 

गेहूं की खरीद के मामले में इस बार अच्छा आंकड़ा रहने वाला है, ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं. दरअसल मौजूदा रबी मार्केटिंग सीजन में सरकारी गेहूं की खरीद इससे पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसदी बढ़ गई है. 

भारतीय शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स 170 अंकों के उछाल के साथ 60,300 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंकों के उछाल के साथ 17,814 अंकों पर बंद हुआ है.

फुल प्लेलिस्ट
और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
Advertisement

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...',  BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget