एक्सप्लोरर
In Pics: पहाड़ों की रानी शिमला में सुहावने मौसम का मजा ले रहे सैलानी, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
हिमाचल में जुलाई-अगस्त महीने में हुई भारी बारिश की वजह से शिमला में पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया था. बारिश के बाद अब धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है.
(शिमला में फिर लौटे पर्यटक)
1/7

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में मौसम बेहद खूबसूरत बना हुआ है. इस दिलकश मौसम का पर्यटक भी खूब मजा ले रहे हैं.
2/7

बीते दिनों की बारिश के बाद अब धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है.
3/7

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से पर्यटक पहाड़ों की रानी शिमला समेत अन्य पर्यटन स्थलों का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं.
4/7

वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा स्थानीय लोग भी मौसम का खूब मजा ले रहे हैं.
5/7

जुलाई-अगस्त महीने में हुई भारी बारिश की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया था.
6/7

सितंबर महीने की शुरुआत से ही देश भर में मौसम साफ होता हुआ नजर आ रहा है. प्रदेश में मानसून की रुखसती सितंबर महीने के अंत तक संभव है.
7/7

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के केलांग में सबसे कम 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा कुल्लू में सबसे ज्यादा 34.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 68.2 और मंडी के गोहर में 65.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
Published at : 16 Sep 2023 03:57 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट

























