एक्सप्लोरर

In Pics: CAA लागू होने का दिल्ली में मना जश्न, वीरेंद्र सचदेवा ने खेली शरणार्थियों के साथ होली, देखें तस्वीरें

Citizen Amendment Act: केंद्र सरकार की तरफ से 11 मार्च को देश में CAA लागू कर दिया गया है. आज दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सैकड़ों शरणार्थियों के साथ गुलाल की होली खेली.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शरणार्थियों के साथ मनाई खुशी

1/7
Citizen Amendment Act News: देश भर में CAA के लागू होने के बाद, पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत भारत से सटे देशों के उन हिन्दू और सिख शरणार्थियों को पूर्णतः भारतीय होने का दर्जा मिल गया, जो अब तक भारत में शरणार्थी या रिफ्यूजी की तरह रह रहे थे. इस अमेंडमेंट एक्ट को बीजेपी शासित केंद्र सरकार और उनकी सहयोगी राजनीतिक दलों का खूब समर्थन मिल रहा है और इससे सरकार के साथ नागरिकता का दर्जा पाये शरणार्थियों में तो खुशी का माहौल है ही, साथ ही देश के हिन्दू और सिख समुदाय के लोगों ने भी सरकार के इस साहसिक फैसले का स्वागत किया.

2/7
अब चूंकि, बीजेपी शासित केंद्र सरकार ने इस नागरिकता संशोधन बिल को मंजूरी दी है तो बीजेपी और उनके कार्यकर्ताओं-नेताओं में हर्ष का माहौल होना तो स्वाभाविक है. जिसकी बानगी देखने को मिली दिल्ली में जहां दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज मंगलवार (12 मार्च) को पाकिस्तान से आये हिन्दू शरणार्थी और अफगानिस्तान से आये सिख और हिन्दू शरणार्थी को CAA लागू होने के बाद एक मंच पर सम्मानित किया और सभी शरणार्थियों जो अब भारतीय नागरिक होंगे, के साथ गुलाल लगाकर खुशियां मनाई. 

3/7
इसे लेकर आयोजित किये गए प्रेस वार्ता के दौरान शरणार्थियों ने एक पत्र भी वीरेन्द्र सचदेवा को दिया जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर सचदेवा और अन्य बीजेपी नेताओं ने वहां उपस्थित शरणार्थी प्रतिनिधियों को गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह होली से पहले की होली है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम सभी आभारी हैं.

4/7
क्योंकि उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया. इस अवसर पर मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, जिला अध्यक्ष सरदार कुलजीत सिंह, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और  निगम पार्षद हरेश ओबेरॉय के साथ पाकिस्तान से आये हिन्दू शरणार्थी के प्रतिनिधि और अफगानिस्तान से आए सिख और हिंदू शरणार्थी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. जिन्हें कपूर ने नागरिक का दर्जा मिलने पर घर वाले हैं कह कर संबोधित किया.

5/7
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एबीपी लाइव की टीम को कहा कि जो लोग पाकिस्तान से आए उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि बंटवारे के समय उनके हिस्से में पाकिस्तान आया. उन्होंने कहा कि मैं इस दर्द को समझता हूं क्योंकि मेरे माता पिता ने 1947 का बंटवारा देखा है. एक सिख युवक का परिचय कराते हुए सचदेवा ने कहा कि आज हमारे देश में ऐसे भी शरणार्थी हैं जिन्हें CAA लागू होने के बाद अब 30 वर्ष की आयु में पहचान मिलेगी. आज लाखों लोगों की आंखों के आंसू पोछने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.

6/7
वहीं, पाकिस्तान से आकर वर्षों से मजनू का टीला पर रह रहे बुजुर्ग गोविंद राम ने कहा की हम गत 4 दशक से दिल से भारतीय थे आज मोदी जी की कृपा से कानून भी भारतीय हो गये अब हमारे बच्चे भी पढ़ लिख कर प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत बनाएंगे.

7/7
एक अन्य शरणार्थी सरदार प्यारा सिंह, जो अफगानिस्तान से आ कर तिलक नगर में रह रहे हैं, ने कहा की कभी हम अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के पहिये थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी ने हमें भारतीय नागरिक बना कर भारत की अर्थ व्यवस्था में सहयोग देने का मौका दिया है. हम भारत को अपना सब कुछ देंगे.

दिल्ली NCR फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई

जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'

कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप

सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ

Embed widget