एक्सप्लोरर
Delhi Schools: दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए फिर से खुले स्कूल, पहले दिन स्कूल पहुंचकर कैसे चहके बच्चे, देखें तस्वीरें
दिल्ली में सभी कक्षाओं के लिए खुले स्कूल
1/7

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण लंबे समय तक बंद रहने के बाद सोमवार को स्कूल प्राइमरी और जूनियर कक्षा के छात्रों के लिए फिर से खुल गए. कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों में ढील दिए जाने पर सात फरवरी को 9वीं से 12 कक्षा के लिए स्कूल फिर से खोले गए थे जबकि नर्सरी से आठवीं कक्षा के लिए स्कूलों को सोमवार से खोल दिया गया है. कल बच्चों का एक लंबे समय बाद स्कूल जाना हुआ. देखते हैं कैसा रहा बच्चों का स्कूल में पहला दिन.
2/7

स्कूलों के दोबारा खुलने से बच्चों की खुशी उनके चेहरे से झलक रही थी और वे अपने टीचर्स द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे थे. इसके साथ ही वे कोविड नियमों का पालन करने के लिए साथ में मास्क, सैनिटाइजर सब लेकर गए थे.
Published at : 15 Feb 2022 04:52 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























