एक्सप्लोरर
तस्वीरें: CM Kejriwal ने किया 12430 स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन, बोले- जो 75 साल में नहीं हुआ, हमने 7 साल में कर दिखाया
अरविंद केजरीवाल
1/7

Smart Classrooms In Delhi School: सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने आज यानि शनिवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12000 से अधिक नए स्मार्ट क्लासरूम (New Smart Classrooms) का उद्घाटन किया है. जिसके बाद दिल्ली के करीब 240 सरकारी स्कूलों (Delhi Government Schools) में 12430 नए स्मार्ट क्लासरूम जुड़ गए हैं. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बताया कि 3 ,70 ,000 बच्चे प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूल में आए है. तीन साल पहले जिस सपने की नींव रखी गयी थी वो आज पूरा हुआ है.
2/7

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सिर्फ नारियल नहीं फोड़ते , उस काम को समय से पहले पूरा कर देते है. अगर हम 50 कमरों का औसत लेकर भी चले तो आज 250 स्कूल बनकर तैयार हो रहे है. आज हमारे स्कूलों में महंगे-महंगे स्मार्ट बोर्ड है. दिल्ली सरकार ने 7 सालो में 20 हजार क्लास रूम बनाये है और अगर हम सारे देश की राज्य सरकारों को भी मिला तो 7 साल में भी पूरे देश में इतने क्लासरूम नहीं बनाए.
Published at : 19 Feb 2022 01:06 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
क्रिकेट

























