एक्सप्लोरर
In Pics: पर्यटकों को खूब भा रहा पवई वाटरफॉल, हरियाली के बीच 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है झरने का पानी, देखें तस्वीरें
नए साल के नजदीक आते ही लोग पिकनिक, पार्टी के लिए प्लान बनाने में लग गए हैं. ऐसे में बलरामपुर जिले के पवई वाटरफॉल को पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.
नए साल में पिकनिक का है प्लान, तो चले आइए पवई वाटरफॉल (फोटो-अमितेष पांडे)
1/4

इस वाटरफॉल के पास पिकनिक मनाने, इंजॉय करने के लिए इन दिनों सैकड़ों लोगों की हर दिन भीड़ लग रही है. अगर आप भी नए साल के मौके पर पिकनिक जाने का प्लान बना रहे हैं तो दोस्तों व परिवार के साथ पवई वाटरफॉल चले आइए. यहां पहाड़ों में हरियाली से भरे पेड़ और 100 फीट की ऊंचाई से गिरता झरने का पानी आपके ट्रिप को यादगार बना सकता है. वैसे तो बलरामपुर जिले का तातापानी बेहद खास है. यहां भूगर्भ से निकलता गर्म जल स्रोत लोगों के आकर्षण का केंद्र है, लेकिन इसके अलावा बलरामपुर जिले में कई ऐसे पर्यटन केंद्र हैं. जहां साल भर सैलानियों का सैर सपाटा लगा रहता है. उन्हीं में से एक है पवई वाटरफॉल.
2/4

यह वाटरफॉल चनान नदी पर स्थित है और 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है. खास बात यह है कि पवई वाटरफॉल बलरामपुर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है. इसलिए हर साल यहां सर्दी के मौसम में नए साल के मौके पर हजारों लोग आते हैं. पवई वाटरफॉल बाकी जगहों से बिल्कुल अलग है क्योंकि इस जगह पर हर मौसम में ठंडक का एहसास होता है. इसलिए यहां गर्मी के मौसम में भी पर्यटकों का अंबार लगा रहता है. पवई वॉटरफॉल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है.
Published at : 26 Dec 2022 12:44 PM (IST)
और देखें


























