एक्सप्लोरर
T20 World Cup 2021: Team India समेत ये आठ टीम कर चुकी है Super 12 के लिए क्वालीफाई, जानिए इनके कप्तानों का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2021
1/8

विराट कोहली (Virat Kohli)- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. कोहली के नाम 89 टी20 इंटरनेशनल में 52.65 की औसत से 3159 रन दर्ज हैं. कोहली ने 45 टी20 मैचों में टीम की कप्तानी की है. उनकी अगुवाई में टीम को 27 मैचों में जीत जबकि 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टी20 में कोहली के पास बतौर कप्तान 65.11 का शानदार जीत प्रतिशत है. टी20 वर्ल्ड कप में बतौर बल्लेबाज कोहली के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान 777 रनों के साथ ओवरऑल लिस्ट में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं और इस साल नंबर वन पोजिशन हासिल कर सकते हैं.
2/8

इयोन मोर्गन (Eoin Morgan)- लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड टीम के नए अवतार का श्रेय मोर्गन को जाता है. 2019 में मोर्गन की कप्तानी में टीम ने वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. मोर्गन ने 64 टी20 इंटरनेशनल में टीम की कप्तानी की है. जिनमें से उन्होंने 37 मैचों में इंग्लैंड को जीत दिलाई है, जबकि 24 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 60.31 के जीत प्रतिशत के साथ मोर्गन, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं.
Published at : 18 Oct 2021 02:10 PM (IST)
और देखें

डॉ. उलूपी बोराहसीनियर फेलो, सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज
Opinion

























