एक्सप्लोरर
IN PHOTOS: सचिन तेंदुलकर को अपने से 6 साल बड़ी अंजलि से कैसे हुआ प्यार? तस्वीरों में देखिए मज़ेदार लव स्टोरी
सचिन तेंदुलकर की वाइफ का नाम अंजलि तेंदुलकर है. अंजलि तेंदुलकर मास्टर ब्लास्टर से उम्र में तकरीबन 6 साल बड़ी हैं, लेकिन क्या आप दोनों की लव स्टोरी जानते हैं?
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर.
1/6

सचिन तेंदुलकर और अंजलि पहली बार एयरपोर्ट पर मिले थे. उस वक्त मास्टर ब्लास्टर इंग्लैंड लौटे थे, जबकि अंजलि अपनी मां को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट गईं थीं. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
2/6

सचिन तेंदुलकर और अंजलि पहली ही मुलाकात के बाद एक-दूसरे दिल दे बैठे. हालांकि, अंजलि मेडिकल स्टूडेंट थीं, पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा लगाव होने के कारण उन्हें क्रिकेट के बारे में बहुत ज्यादा पता नहीं था. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
3/6

सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद अंजलि ने क्रिकेट में दिलचस्पी लेना शुरू किया. दोनों एक-दूसरे को तकरीबन 5 साल तक डेट करते रहे. इसके बाद सचिन तेंदुलकर और अंजलि ने शादी करने का फैसला किया. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
4/6

हालांकि, सचिन और अंजलि के लिए शुरूआती दिनों में एक-दूसरे से मिलना बेहद मुश्किल होता था. अंजलि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह सचिन से मिलने जाती थीं तो डर लगा रहता था कि कोई उन्हें पहचान नहीं ले, क्योंकि अगर कोई सचिन को पहचान लेता तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती थी. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
5/6

सचिन और अंजलि ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 मई 1995 को शादी कर ली. शादी के तकरीबन दो साल बाद दोनों कपल के पिता बने. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
6/6

फिलहाल, सचिन तेंदुलकर और अंजलि के 2 बच्चे हैं. दोनों कपल की बेटी का नाम सारा है. जबकि बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर है. पिछले दिनों आईपीएल 2023 सीजन में अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published at : 05 Jun 2023 03:52 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
महाराष्ट्र
विश्व
क्रिकेट
बॉलीवुड

























