एक्सप्लोरर
West Bengal News: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने कार्रवाई पर लगाई रोक
suvendu_adhikari
1/8

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को एक बड़ी राहत देते हुए सोमवार को उनके खिलाफ पांच में से तीन मामलों पर रोक लगा दी. इसके अलावा कोर्ट ने पुलिस से यह भी कहा कि अदालत की अनुमति के बिना अधिकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए. अदालत ने पुलिस को अधिकारी से उनकी सुविधा के अनुसार, पूछताछ करने को भी कहा. (तस्वीर: शुभेंदु अधिकारी फेसबुक)
2/8

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने पुलिस और सीआईडी को निर्देश दिया कि अदालत की अनुमति के बिना अधिकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए. अदालत ने उनके अंगरक्षक सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत की जांच की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी. चक्रवर्ती ने 2018 में कोंटाई पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी. (तस्वीर: शुभेंदु अधिकारी फेसबुक)
Published at : 06 Sep 2021 11:18 PM (IST)
और देखें





























