एक्सप्लोरर
Joshimath Sinking: दर्द, गुस्सा, पीड़ा...जोशीमठ में छूट रहा है अपना आशियाना, देखें तस्वीरें
जोशीमठ में जमीन धंसने से मकान-दुकान टूट रहे हैं. बड़ी तबाही के संकेत दिख रहे हैं. 723 मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं. 70 परिवार हटाए जा चुके, लोगों को घर छोड़ना पड़ रहा, देखें हृदय विदारक तस्वीरें...
अभी जो हाल जोशीमठ का है,लगभग वही हाल कर्णप्रयाग का है. चमोली में भी कई मकान दरक गए. (PTI)
1/8

उम्रभर की कमाई और जी-तोड़ मेहनत से बने आशियानों पर बुलडोजर और हथौड़ा चलने की नौबत आई तो जोशीमठ के पीड़ितों का दर्द आंसू और गुस्से के साथ फूट पड़ा. रोते हुए कई महिलाओं ने कहा, ''हमारा बचपन यहीं बीता पढे-लिखे. खेले-कूदे.. अब कहा जा रहा है कि हम यहां से चले जाएं. अब हम कहां जाएं?'
2/8

लोगों में दर्द का दरिया उमड़ पड़ा है. कहने के लिए शब्द नहीं बचे हैं. स्थानीयों की पीड़ा का विस्तार जोशीमठ से लेकर कर्णप्रयाग तक है. बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से करीब 80 किलोमीटर पहले कर्णप्रयाग में एक बड़ी आबादी की जान जोखिम में है. कहीं-कहीं घरों में इतनी गहरी दरारें हैं कि वो गिरने के कगार पर हैं.
Published at : 10 Jan 2023 10:23 PM (IST)
और देखें




























