एक्सप्लोरर
Milan 2024 में 50 मुल्कों के सामने दिखा Indian Navy का शौर्य, पहली बार शामिल हुए INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य
Naval Exercise: मिलन एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है जो भारत की 'लुक ईस्ट' नीति के अनुरूप इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हुआ था.
विशाखापत्तनम में भारत नौसेना का मिलन-24 अभ्यास शुरू हो गया है, जिसमें 50 से ज्यादा देशों की नौसेना हिस्सा ले रही हैं. इस एक्सरसाइज में पहली बार आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं. यह अभ्यास लाल सागर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं सहित अस्थिर भू-राजनीतिक माहौल के बीच हो रहा है.
1/5

अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित अन्य देशों की नौसेनाएं 'मिलन' अभ्यास के 12वें संस्करण में भाग ले रही हैं, जिसका लक्ष्य समान सोच वाले देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है.
2/5

यह अभ्यास मित्र देशों से 15 युद्धपोतों और एक समुद्री गश्ती विमान के आगमन के साथ शुरू हुआ. भारतीय नौसेना से, विमानवाहक पोत विक्रांत और विक्रमादित्य सहित लगभग 20 जहाज और मिग 29के, हल्के लड़ाकू विमान तेजस और पी-8आई लंबी दूरी के समुद्री टोही तथा पनडुब्बी रोधी लड़ाकू विमान सहित लगभग 50 विमान अभ्यास में भाग ले रहे हैं.
Published at : 20 Feb 2024 12:31 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
क्रिकेट

























