एक्सप्लोरर

MG Hector Turbo Petrol: 7 का माइलेज, ₹20 लाख की कार; चलाने में आएगा इतना खर्चा, खरीदने से पहले जानिए डिटेल

MG Hector Plus Price: एमजी हेक्टर प्लस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 143 PS पॉवर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ आने वाले एसयूवी के शुरुआती वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख रुपये है.

MG Hector Plus Running Cost: भारत में छोटी एसयूवी कारों के साथ-साथ मिड रेंज एसयूवी कारों को भी खूब बिक्री होती है. इसी सेगमेंट में एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस एसयूवी है एमजी हेक्टर प्लस, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से शुरू होकर 22.68 लाख रुपये तक है. हेक्टर प्लस पांच बड़े वेरिएंट स्टाइल, सेलेक्ट प्रो, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में उपलब्ध है. इस एसयूवी में दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 2.0 लीटर डीजल इंजन शामिल है. आज हम यहां इसके टर्बो पेट्रोल यूनिट के रनिंग कॉस्ट के बारे में बात करने वाले हैं.

कितना है रनिंग कॉस्ट 

एमजी हेक्टर प्लस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 143 PS पॉवर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ आने वाले एसयूवी के शुरुआती वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख रुपये है, जबकि इसकी ऑन रोड कीमत करीब 20 लाख रुपये है.

R18 | MG Motor India

बात करें इस कार के रनिंग कॉस्ट की तो, यह कार 7 kmpl का रियल माइलेज देती है. ऐसे में यदि आप हर दिन 30 किलोमीटर की यात्रा करते हैं तो आपको प्रतिदिन लगभग 4.28 लीटर पेट्रोल का खर्च आएगा, जिसे हम एक साल के नजरिए से देखें तो लगभग 1560 लीटर पेट्रोल का सालाना इस्तेमाल यह गाड़ी करेगी, जिसकी कीमत पेट्रोल के मौजूदा रेट के हिसाब से करीब 1.56 लाख रुपये होती है. यानि आपको एमजी हेक्टर प्लस एसयूवी को चलाने के लिए हर साल 1.56 लाख रुपये खर्च करने होंगे. यह रनिंग कॉस्ट गाड़ी की सर्विसिंग कॉस्ट और सालाना इंश्योरेंस को जोड़ कर और ज्यादा हो जाती है. इस लिए इस कार को खरीदने से पहले आपको इसके रनिंग कॉस्ट के बारे जरूर विचार कर लेना चाहिए.

LED CONNECTED | MG Motor India

कैसी है एमजी हेक्टर प्लस 

एमजी हेक्टर प्लस 6 और 7 सीटर लेआउट दोनों में आती है. यह डुअल-टोन और 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. हेक्टर प्लस में फीचर्स के तौर पर 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच की फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 8-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट मिलते हैं. इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फंक्शनालिटी जैसे लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Exterior Image | MG Motor India

यह भी पढ़ें -

मात्र डेढ़ लाख रुपये में नई टाटा नेक्सन ईवी हो सकती है आपकी, जानिए कैसे मिलेगी ये धांसू डील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget