एक्सप्लोरर
राहुल की न्याय यात्रा के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक महीने में लगे तीन झटके, इन नेताओं ने छोड़ा साथ
Maharashtra Congress: मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दकी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में एक महीने में कांग्रेस के तीन नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ा है. तीन नामों में से एक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार (12 फरवरी) को ही पार्टी से ही इस्तीफा दिया है.
1/5

जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे. उन्होंने नांदेड़ सीट की विधायकी से भी इस्तीफा दिया है. ऐसी चर्चा है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.
2/5

अशोक चव्हाण की ओर से कांग्रेस से दूरी बनाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह सियासी गलियारों में यह बताई गई कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से नाना पटोले को हटाकर खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही थी. हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने ऐसा नहीं किया. यही वजह रही कि उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया.
3/5

इससे पहले 8 फरवरी को महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी ने इस्तीफा दिया था. बाबा सिद्दीकी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है. आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC) की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.
4/5

इसके अलावा तीसरा नाम मिलिंद देवड़ा का है, जिन्होंने पिछले महीने ही इस्तीफा दिया था. इसको लेकर मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ.
5/5

मिलिंद देवड़ा ने आगे लिखा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म. मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.
Published at : 12 Feb 2024 02:08 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट
























