एक्सप्लोरर

Maruti First Car: Maruti की पहली कार, जिसने ला दी थी ऑटो सेक्टर में क्रांति, 80 के दशक में थी ये कीमत

Maruti First Car Maruti 800: जापानी कार निर्माता कंपनी मारुति की भारत में शुरुआत काफी जबरदस्त थी. कार की प्री-बुकिंग ने ही भारतीय बाजार में एक अलग जोश भर दिया था. ये कार लोगों की पहली पसंद बन गई थी.

Maruti Suzuki First Car Maruti 800 Launch Date: कार खरीदना कई लोगों के लिए एक सपने की तरह होता है. वहीं पहले के समय में तो गाड़ी खरीदना एक बड़ी बात मानी जाती थी. 80 के दशक में अगर कोई कार खरीद कर लाता, तो उसे एक लग्जरी लाइफस्टाइल में जाना जाता था. उस दशक में देश में उस समय केवल दो ही ऑप्शन मौजूद थे- The Fiat और The Ambassador. 80 के दशक में भारत में एक ऐसी कार निर्माता कंपनी की शुरुआत हुई, जिसने कारों की दुनिया में क्रांति ही ला दी. 

मारुति की भारत में एंट्री ऑटो सेक्टर में एक रिवॉल्यूशन के तौर पर ली जा सकती है. मारुति ने साल 1980 में मारुति 800 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. मारुति 800 टेक्नोलॉजी के मामले में उस समय में मार्केट में मौजूद गाड़ियों को टक्कर दे रही थी. मारुति 800 एक छोटी और वजन में हल्की कार थी, जिसे ड्राइव करना और मेंटेन करना दोनों ही आसान था.

मारुति 800 की लॉन्चिंग

मारुति 800 की लॉन्चिंग को लेकर सभी जगह काफी क्रेज छाया हुआ था. ऑटो सेक्टर में इस गाड़ी की काफी चर्चा थी. मारुति 800 किसी अमीर या गरीब की कार नहीं थी, बल्कि इस कार का किसी के पास होना ही एक अलग स्टैंडर्ड समझा जाता था. ये वो कार थी, जिसे बड़े-बड़े उद्योगपति भी खरीदना चाहते थे. उस दौर में मारुति की ये कार एक स्टेटस के तौर पर जानी जाती थी.


Maruti First Car: Maruti की पहली कार, जिसने ला दी थी ऑटो सेक्टर में क्रांति, 80 के दशक में थी ये कीमत

प्री-बुकिंग में आया भूचाल

जापानी कार निर्माता कंपनी ने जैसे ही इस कार की बुकिंग को शुरू किया, वैसे ही भारत के लोग इस गाड़ी को खरीदने के लिए टूट पड़े. साल 1983 में 9 अप्रैल को मारुति 800 की बुकिंग को शुरू किया गया. इस कार की बुकिंग के लिए 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट करना जरूरी था. करीब 1,20,000 कस्टमर ने इस कार के लिए जल्दी ही बुकिंग कर दी. 9 अप्रैल से शुरू हुआ ये आंकड़ा 8 जून तक 1.35 लाख यूनिट तक पहुंच गया. इस बुकिंग का असर ये हुआ कि इस कार का वेटिंग पीरियड तीन साल तक भी पहुंचा.

80 के दशक में क्या थी मारुति 800 की कीमत?

मारुति 800 की लॉन्चिंग के वक्त दिल्ली में कीमत 52,500 रुपये थी. कंपनी ने साल 1983 में 14 दिसंबर से कार को डिलीवर करना शुरू किया. शुरुआती 10 कारों की बुकिंग करने वालों को उनकी कार की चाबी उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों मिली थी. मारुति 800 की पहली कार इंडियन एयरलाइन्स में काम करने वाले हरपाल सिंह को मिली, जिन्होंने मारुति 800 खरीदने के लिए अपनी पुरानी गाड़ी Fiat को बेच दिया था.

लोगों की पहली पसंद बनी मारुति 800

मारुति 800 ने बहुत जल्दी ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. मारुति की ये कार सभी की पसंदीदा कारों में शामिल होती जा रही थी. मारुति 800 में हो रहे अपग्रेड और इंप्रूवमेंट्स ने गाड़ी की उम्र को भी बनाए रखा. साल 1986-87 तक मारुति 800 की एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया गया. इसके बाद मारुति की इस कार के प्रोडक्शन का सिलसिला बढ़ता ही चला गया.

ये भी पढ़ें

Kick Or Self Start: बाइक को किक मारें या करें सेल्फ स्टार्ट, क्या है ज्यादा बेहतर? जानें फायदे और नुकसान

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
इस कार ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार, बंपर हुई है बिक्री
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget