एक्सप्लोरर
बंगाल, झारखंड और बिहार में हीटवेव का सितम! यूपी में बारिश का अनुमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
India Weather Forecast: आईएमडी ने बताया कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के मौसम में कोई खास बदलाव अगले 3 से 4 दिनों में नहीं होगा, लेकिन 5 मई के बाद तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिलेगी.
Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्य यानी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.
1/6

आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले दो दिन हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है. ऐसे में हम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं.
2/6

मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की कुछ जगहों पर 5 मई तक हीटवेव की स्थिति जारी रहने संभावना जताई है. इस कारण तेलंगाना और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Published at : 03 May 2024 09:15 AM (IST)
और देखें

























