एक्सप्लोरर
ABP C-Voter Opinion Poll 2022: हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार और क्या हैं मुद्दे? ओपिनियन पोल में मिला ये जवाब
Himachal Pradesh Election Opinion Poll 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर सी-वोटर ने एबीपी न्यूज के लिए ओपिनियन पोल किया है. ये सर्वे राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर किया गया है.
हिमाचल प्रदेश चुनाव-2022 का ओपिनियन पोल
1/8

हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. हिमाचल में चुनाव की तारीखों का एलान होते ही हम आपके सामने लेकर आए हैं हिमाचल का ओपिनियन पोल. क्या हिमाचल में इस बार BJP की सरकार रिपीट होगी या फिर 37 साल पुराना इतिहास बरकरार रहेगा. क्या कहता है हिमाचल का चुनावी मूड, जानिए इस पहले ओपिनियन पोल में. एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने ये ओपिनियन पोल किया है. सर्वे में सवाल किया गया कि हिमाचल चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या है? इसके जवाब में 49% लोगों ने बेरोजगारी, 15% ने बिजली, सड़क, पानी को बड़ा मुद्दा बताया. वहीं 7% लोगों ने भ्रष्टाचार और 29% लोगों ने अन्य मुद्दों के महत्वपूर्ण बताया.
2/8

1 से 14 अक्टूबर के बीच हुए इस ओपिनियन पोल में 6,245 लोगों की राय ली गई है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लन माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्वे में सरकार के काम-काज को लेकर भी सवाल पूछा गया. पोल में सवाल पूछा कि BJP सरकार का काम कैसा है? इसके जवाब में 37% लोगों ने सरकार का काम अच्छा बताया जबकि 29% ने औसत कहा और 34% ने खराब बताया.
Published at : 14 Oct 2022 08:25 PM (IST)
और देखें


























