एक्सप्लोरर
Best Web Series of 2021: Aarya 2 से The Family Man 2 तक, ये हैं 2021 की टॉप 5 बेस्ट वेबसीरीज
आर्या 2, द फैमिली मैन 2
1/6

साल 2020 की तरह साल 2021 भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम रहा. इस साल भी कई बेहतरीन वेब सीरीज के जरिए ऑडियंस को एक से बढ़कर एक कहानियां और कलाकारों की परफॉर्मेंस देखने को मिलीं. जिनमें आर्या 2 (Aarya 2), द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2), एस्पिरेंट्स (Aspirants), ग्रहण (Grahan), रे (Ray) शामिल है. नजर डालते हैं इस साल आईं बेस्ट वेबसीरीज पर...
2/6

आर्या 2 (Aarya 2): 2020 में वेबसीरीज आर्या अपनी कसी हुई कहानी और सुष्मिता सेन की बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में रही थी. इस साल इस वेबसीरीज का दूसरा पार्ट आर्या 2 दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा. सेकेंड सीजन में भी सुष्मिता समेत बाकी कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग कर कहानी में जान डाल दी. सुष्मिता ने सीरीज में एक महिला डॉन का किरदार निभाया है.
Published at : 14 Dec 2021 12:01 PM (IST)
और देखें
























