एक्सप्लोरर
'जब वी मेट' के लिए बॉबी देओल थे मेकर्स की पहली पसंद, फिर करीना ने यूं कटवाया था एक्टर का फिल्म से टिकट
Jab We Met: करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' सुपरहिट रही थी. फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के मेकर्स की पहली पसंद बॉबी देओल थे.
जानिए क्यों 'जब वी मेट' से आउट हुए थे बॉबी देओल
1/6

बॉबी देओल एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में दमदार स्टाइल में कम बैक कर चुके हैं. आश्रम जैसी वेब सीरीज और एनिमल फिल्म के जरिए वो अपनी दूसरी पारी को रफ्तार दे रहे हैं. लेकिन एक वक्त वो भी था जब फ्लॉप होती फिल्मों के बाद उन्हें नजरअंदाज किया जाने लगा था.ऐसा ही एक किस्सा है इम्तियाज अली की फेमस फिल्म जब वी मेट को लेकर. इस फिल्म से भी बॉबी देओल का पत्ता कट गया था. लेकिन क्यों, कैसे और किसके कहने पर, आज आपको बताएंगे.
2/6

साल 2007 में आई इम्तियाज अली की जब वी मेट ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी बल्कि इस फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर को जबरदस्त बूस्ट दिया था. दर्शकों ने इस फिल्म में शाहिद और करीना की जोड़ी को जमकर पसंद किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर नहीं बल्कि बॉबी देओल मेकर्स की पहली पसंद थे.
Published at : 02 Oct 2023 10:02 PM (IST)
और देखें


























