एक्सप्लोरर
Stock Market Holiday: क्या 2 अक्टूबर को बंद रहेगा स्टॉक मार्केट? महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
Stock Market Holiday: स्टॉक मार्केट हफ्ते में पांच दिनों तक खुला रहता है, लेकिन अगले हफ्ते में यह सिर्फ चार दिन कारोबार करने वाला है.
स्टॉक मार्केट
1/6

शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहने के बाद अब सोमवार को भी बंद रहने वाला है. शेयर बाजार की छुट्टी सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर बंद रहेगा.
2/6

स्टॉक मार्केट बंद होने का मतलब रिटेल या बड़े निवेशक ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट सहित सभी सेगमेंट बंद हो रहेंगे. इसके साथ ही शेयरों को खरीदने और बेचने की भी प्रक्रिया पूरी नहीं होगी.
3/6

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज भी सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए बंद रहेगा. इसके अलावा इस महीने बैंक भी 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. दो अक्टूबर यानी कल बैंक भी बंद रहेंगे.
4/6

घरेलू सूचकांक सितंबर महीने में उच्च स्तर पर बंद हुआ, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा और निफ्टी शुक्रवार को 19,600 अंक से ऊपर क्लोज हुआ था.
5/6

पिछले सप्ताह के दौरान मार्केट अच्छा नहीं रहा है. विदेशी निवेशकों को स्टॉक की ज्यादा मात्रा में सेल की, जिस कारण मार्केट लगातार दूसरे सप्ताह लाल रंग में समाप्त हुआ.
6/6

अगले सप्ताह में आरबीआई की एमपीसी बैठक भी है. एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस बार भी आरबीआई रेपो रेट को अपरिवर्तित रखेगा.
Published at : 01 Oct 2023 07:43 PM (IST)
और देखें























