हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबिजनेस7th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का इंतजार होगा खत्म, सरकार बढ़ाने वाली है महंगाई भत्ता!
7th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का इंतजार होगा खत्म, सरकार बढ़ाने वाली है महंगाई भत्ता!
Written By : ABP Live | Updated at : 14 Jul 2022 08:35 PM (IST)
प्रतिकात्मक फोटो
1/6
DA Hike Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को केंद्र की मोदी सरकार बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. 1 जुलाई, 2022 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशधारकों के महंगाई भत्ते में कभी भी सरकार बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी के ऊपर बना हुआ है तो थोक मूल्य आधारित महंगाई दर 15 फीसदी से ऊपर बना हुआ है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई से राहत देने के लिए मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी करने वाली है.
2/6
दरअसल पहले अनुमान ये था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. लेकिन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स का जो डाटा आया है उसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि महंगाई भत्ते में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है.
3/6
केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है जिसे बढ़ाये जाने की घोषणा मार्च 2022 में की गई थी. लेकिन माना जा रहा है कि 2022 की दूसरी छमाही के लिए महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर 39 फीसदी किया जा सकता है. अप्रैल महीने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All-India Consumer Price Index) के डाटा के मद्देनजर अनुमान लगाया जा रहा है.
4/6
देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई महीने में सरकार महंगाई भत्ते (DA) में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है. ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन (Salary) में जबरदस्त इजाफा संभव है. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 39 फीसदी किया गया तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 8,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
5/6
आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा. सामान्य तौर पर महंगाई भत्ता पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ाए जाने का ट्रेंड रहा है, ऐसे में जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मियों को खुशियों की सौगात मिल सकती है.
6/6
बता दें केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह के दौरान खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए (DA) और डीआर (DR) में संशोधन करती है. देश में महंगाई आरबीआई के अनुमान से ऊपर जा पहुंचा है. खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस लेवल 6 फीसदी से ऊपर चला गया है.