एक्सप्लोरर
Top 5 Electric Cars: ये हैं भारत की सबसे किफायती टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट
Affordable Electric Cars: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है, इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की 5 सबसे ज्यादा किफायती और पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों के बारे में.
टाटा टियागो ईवी
1/5

टाटा नेक्सन ईवी भारत में सबसे लोकप्रिय EV में से एक है और इसमें 30.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे इसमें 312 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलती है. यह फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जिससे बैटरी को केवल एक घंटे में 10% से 80% तक चार्ज कर सकता है. साथ ही, कार की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक के कारण हर बार ब्रेक लगाने पर भी बैटरी चार्ज होती है. साधारण चार्जर से इसे चार्ज होने में 9 घंटे 10 मिनट का समय लगता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 15 लाख से 17.5 लाख रुपये के बीच है.
2/5

XUV400 EV महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 310Nm का सेगमेंट में सबसे अधिक टॉर्क प्रदान करती है और इसमें एक 39.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसमें 456 किमी/फुल चार्ज की रेंज मिलती है, जिसे 0% से 80% तक 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 16 लाख से 19 लाख लाख रुपये है.
Published at : 10 Sep 2023 05:20 PM (IST)
और देखें




























