एक्सप्लोरर
Self-parking की सुविधा के साथ मिड रेंज में मिल रही ये कारें, टाटा और हुंडई के मॉडल भी शामिल
Parking Sensors Cars in India: अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं और अपनी कार में सेल्फ पार्किंग की सुविधा चाहते हैं, तो यहां आपको पार्किंग सेंसर से लैस कारों के ऑप्शन दिए जा रहे हैं.
पार्किंग सेंसर वाली कारों की लिस्ट में टाटा, मारुति और हुंडई की गाड़ियों के नाम शामिल हैं. इन कारों के मॉडल पार्किंग सेंसर फीचर के साथ मिड-रेंज में भी मौजूद हैं.
1/5

हुंडई क्रेटा N लाइन में पार्किंग सेंसर का फीचर दिया गया है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 16.82 लाख रुपये से शुरू होकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है. हुंडई के इस मॉडल की लॉन्चिंग इसी साल हुई है.
2/5

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स भी इस लिस्ट में शामिल है. मारुति के इस मॉडल में सेल्फ-पार्किंग की सुविधा दी गई है. पार्किंग सेंसर के साथ में 360-डिग्री कैमरा फीचर भी इस कार में दिया गया है. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम प्राइस 8,37,500 रुपये से शुरू है.
3/5

महिंद्रा थार मिड-रेंज में पार्किंग सेंसर के फीचर के साथ आने वाली कार है. महिंद्रा के इस मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 10.02 लाख रुपये से शुरू होकर 17.60 लाख रुपये तक जाती है.
4/5

टाटा मोटर्स का मॉडल भी इस लिस्ट में शामिल है. टाटा पंच में पार्किंग सेंसर की सुविधा दी गई है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है.
5/5

MG Hector में भी पार्किंग सेंसर लगा हुआ है. एमजी का ये 5-सीटर मॉडल है. इसके फ्रंट पर Argyle इंस्पायर्ड डायमंड मैश ग्रिल लगी है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 14.73 लाख रुपये से शुरू होकर 22.15 लाख रुपये तक जाती है.
Published at : 29 Mar 2024 02:53 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट























