एक्सप्लोरर

अब जोमैटो 10 मिनट में पहुंचाएगा खाना, अगले महीने से गुरुग्राम में शुरू होगी सर्विस, जानिए कैसे काम करेगा ये सिस्टम

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ग्रोसरी की तरह ही अब 10 मिनट में फूड डिलीवरी भी करेगा. कंपनी के को-आउंडर ने सोमवार को नए फीचर ‘10 मिनट में फूड डिलीवरी’ की घोषणा की. यह अगले महीने से गुरुग्राम में शुरू होगा.

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो इंस्टेंट ग्रोसरी डिलीवरी मार्केट में घुसने के बाद अब फूड मार्केट में भी इसी थीम पर धूम मचाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने सोमवार को अपने नए फीचर ‘10 मिनट में फूड डिलीवरी’ की घोषणा की. इसे अगले महीने से शुरू किया जाएगा.

पिछले साल ग्रोसरी डिलीवरी में की थी ऐसा घोषणा

Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सोमवार को ट्विटर पर इस नए फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि, सबसे पहले इस फीचर को अगले महीने से गुरुग्राम में लॉन्च किया जाएगा. बता दें कि पिछले साल ज़ोमैटो ने अपने समर्थित वेंचर ब्लिंकिट (पहले ग्रोफ़र्स) पर 10 मिनट में ग्रोसरी डिलीवरी की सुविधा शुरू की थी.

डिलीवरी पार्टनर पर नहीं होगा किसी तरह का दबाव

दीपिंदर गोयल का कहना है कि, इस फीचर के लिए डिलीवरी एजेंटों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. "हम डिलीवरी पार्टनर पर तेजी से डिलीवरी करने के लिए किसी भी तरह का दबाव नहीं डालते हैं. डिलीवरी लेट होने पर हम कोई जुर्माना भी नहीं लगाते. डिलीवरी पार्टनर को फूड डिलीवर करने समय के बारे में नहीं बताया जाता. हम टाइम का प्रेशर रोड पर नहीं डालते और न ही किसी की जिंदगी को जोखिम में डालते हैं.  

इस तरह काम करेगा यह फीचर

उन्होंने इस फीचर के काम करने के तरीके के बारे में कहा कि जल्दी डिलीवरी का यह सिस्टम फटाफट डिलीवर करने वाले काउंटर के सघन नेटवर्क के जरिए काम करेगा. ये काउंटर ज्यादा डिमांड वाले एरिया में कस्टमर के घर के आसपास होगा. कंपनी यह भी ध्यान रखेगी कि ग्राहक का ऑर्डर गर्म और ताजा रहे.

इसलिए लाना पड़ा यह कॉन्सेप्ट

इस फीचर को लाने की वजह पर दीपिंदर गोयल ने बताया कि, अभी तक जोमैटो ऐप यह देखा गया है कि अधिकतर ग्राहक ऑर्डर देते वक्त जल्दी डिलीवरी के आधार पर रेस्टोरेंट का चुनाव करते हैं. इससे हमने महसूस किया कि जल्दी डिलीवरी भी लोगों की प्राथमिकता है. इसलिए हमने इस फीचर को लॉन्च करने का फैसला किया. इसके अलावा उन्हें यह भी लगा कि अभी जोमैटो द्वारा फूड डिलीवर करने के लिए यूज होने वाला 30 मिनट का समय काफी स्लो है और यह अप्रचलित हो जाएगा. ऐसे में उन्होंने इसे और फास्ट करने के बारे में सोचा. अगर हम ये नहीं करते, तो कोई दूसरा इसे शुरू कर देता.

ये भी पढ़ें

पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद बोले गुलाम नबी आजाद, 'अच्छा लगा किसी ने मेरे काम को पहचाना...'

सीपीएम के सेमीनार में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, सोनिया गांधी से बातचीत के बाद किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget