एक्सप्लोरर

यमन का सऊदी अरब पर हमला, दागी बैलिस्टिक मिसाइल

सऊदी अरब और यमन के बीच जारी जंग में यमन ने कड़ा रुख आपनाते हुए सऊदी पर हमला कर दिया है. हांलाकि सऊदी अरब ने यमन की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को शुक्रवार को नष्ट कर दिया.

 

रियाद: सऊदी अरब और यमन के बीच जारी जंग में यमन ने कड़ा रुख आपनाते हुए सऊदी पर हमला कर दिया है. हांलाकि सऊदी अरब ने यमन की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को शुक्रवार को नष्ट कर दिया. एक महीने में यह दूसरा ऐसा हमला है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

शिया विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब के दक्षिणी शहर खमिस मुश्त को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई और अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सऊदी प्रेस एजेंसी ने सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल मालिकी के हवाले से कहा, ‘‘रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्सेज ने मिसाइल का पता लगाया जो खमिस मुश्त की ओर बढ़ रही थी.’’ हूती द्वारा चलाए जा रहे अल मसिरा टीवी चैनल ने पहले दावा किया था कि मिसाइल ने सऊदी अरब के भीतर सैन्य लक्ष्य को निशाना बनाया लेकिन सऊदी अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया. हमले से घंटों पहले विद्रोहियों के प्रमुख अब्दुलमलिक अल-हूती ने यमन पर प्रतिबंध लगाने के लिए गठबंधन सेना की कार्रवाई का जवाब देने की धमकी दी थी. बीते महीने हूती द्वारा दागी गई मिसाइल के जवाब में ये प्रतिबंध लगाए गए थे. सऊदी अरब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान पर यमन के हूती विद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाता है और गत महीने सऊदी अरब के ताकतवर शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि इसे ‘‘युद्ध की कार्रवाई माना जा सकता है.’’ सऊदी अरब ने ईरान पर हूती विद्रोहियों को हथियार देने का आरोप लगाया है लेकिन ईरान इस आरोप को खारिज करता है. इस बीच, यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के समर्थकों के बीच आज लगातार दूसरी रात भी झड़प हुई. सालेह के करीबी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हूती विद्रोहियों के सशस्त्र समर्थकों ने विद्रोही सरकार में स्थानीय अधिकारियों के आवासों का घेराव कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सालेह समर्थकों को विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर की सड़कों पर तैनात होते देखा गया. सना में कल सालेह मस्जिद में झड़पों के 24 घंटे बाद आज की हिंसा हुई। कल झड़पों में नौ हूती विद्रोही और पांच सालेह समर्थक मारे गए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget