एक्सप्लोरर

ताइवान, बेहतर चीन, कोरोना और राष्ट्रीय सुरक्षा...CPC अधिवेशन में शी जिनपिंग ने कही ये बड़ी बातें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस की शुरुआत की. अधिवेशन के पहले दिन उन्होंने अपने भाषण में ताइवान का जिक्र किया. यहां जानिए उनके भाषण की अहम बातें.

Xi Jinping: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी की पंचवर्षीय कांग्रेस की शुरुआत की. चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की यह बैठक 1921 से हर 5 साल के अंतराल पर आयोजित की जा रही है. चीन के राष्ट्रपति के तौर पर शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगेगी. सीपीसी अधिवेशन में उन्होंने भाषण दिया. जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें.

ताइवान पर क्या बोले शी जिनपिंग?

शी जिनपिंग ने अपनी ताजपोशी से पहले दिए भाषण में ताइवान का जिक्र किया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि ताइवान में विदेशी ताकतों का दखल है, जिसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. शी जिनपिंग ने आगे कहा कि ताइवान में विदेशी दखल को हमने करारा जवाब दिया है. इसी के साथ हम हांगकांग में बेहतर कार्य कर रहे हैं.

शी जिनपिंग ने और क्या कहा?

शी जिनपिंग ने कहा, "चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है. अगले पांच सालों के लिए हमने ठोस रणनीति तैयार की है. हर मोर्चे पर विकास का नया टारगेट फिक्स किया है. अर्थव्यवस्था को खोलने में हमने कई प्रयास किए हैं. 

'चीन को और बेहतर बनाएंगे'

चीनी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा, "हमने पार्टी और देश को आगे बढ़ाया है. हम चीन को पहले से बेहतर बनाएंगे. इसी के साथ चीन के लिए एक लंबी नीति बनाएंगे. ग्लोबल बदलाव को भी हमने तेजी से अपनाया है. साथ में गरीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी." जिनपिंग ने अपने भाषण में कोविड नीति का भी जिक्र किया और कहा कि हमने लोगों की जिंदगियां बचाई हैं.

शी जिनपिंग का राष्ट्रपति बनना तय

बता दें कि साल 2018 में पार्टी विधान के बदलावों के बाद दो कार्यकाल की बाध्यता खत्म कर दी गई थी और जिसके सहारे शी जिनपिंग कुर्सी पर बने रहे. बीजिंग में ABP न्यूज़ सोर्सेस से खबर है कि जिनपिंग का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना तय हो गया है. 22-23 अक्तूबर को जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल का अधिकारिक एलान होगा. वहीं प्रधानमंत्री केकियांग की छुट्टी होगी, उम्र के आधार पर जिनपिंग PM बदलने का फैसला ले सकते हैं. इसके साथ ही विदेश मंत्री वांग यी की भी छुट्टी होगी. बताया जा रहा है कि जिनपिंग विदेश मंत्री से नाराज हैं. PLA में भी टॉप लेवल पर बड़े बदलाव होगे. पार्टी की सबसे शक्तिशाली बॉडी पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के कई सदस्यों हटाया जा सकता है.

तीन अहम पदों को संभाल रहे हैं जिनपिंग

शी जिनपिंग इस समय तीन अहम पदों को एक साथ संभाल रहे हैं. वो चीन के राष्ट्रपति हैं, कम्यूनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी हैं और साथ ही सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के चेयरमैन भी. फिलहाल, शी के इनमें से कोई पद छोड़ने की उम्मीद नहीं है. इस बैठक के जरिए नेशनल कांग्रेस और सेंट्रल कमेटी का चुनाव होता है जो चीन की सर्वोच्च संस्थाएं हैं. चीन में जब नेशनल कांग्रेस सत्र में नहीं होती है तो पार्टी के सभी अहम फैसले सेंट्रल कमेटी करती है.

ये भी पढ़ें- चीन में तीसरी बार होगी शी जिनपिंग की ताजपोशी! आज से CPC का 20वां अधिवेशन, जानें क्या होगा खास

ये भी पढ़ें- Joe Biden Attack On Pakistan: बाइडेन के वार से पाकिस्तान में कोहराम! इमरान के जवाब से गुस्से में आईं मरियम नवाज, बोलीं- धिक्कार है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget