एक्सप्लोरर

'दुनिया को चीन की जरूरत है'... तीसरी बार CCP का महासचिव चुने जाने पर बोले शी जिनपिंग

शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव चुन लिया गया है. इसकी घोषणा के बाद शी जिनपिंग ने मीडिया से कहा कि वह इसके लिए पूरी पार्टी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं.

CCP General Secretary Xi Jinping: चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी ने एक बार फिर शी जिनपिंग को देश का मुखिया बना दिया है. शी जिनपिंग को लगातार तीसरी बार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया गया है. तीसरे कार्यकाल की घोषणा के बाद शी जिनपिंग ने पत्रकारों से बात की.

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में पत्रकारों से उन्होंने कहा, "आपने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं पूरी पार्टी और हमारे लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं."

'दुनिया को चीन की जरूरत है'

शी जिनपिंग ने आगे कहा, "दुनिया को चीन की जरूरत है. चीन दुनिया के बिना विकसित नहीं हो सकता और दुनिया को भी चीन की जरूरत है. सुधार और खुलेपन की दिशा में 40 से अधिक वर्षों के अथक प्रयासों के बाद, हमने दो चमत्कार किए हैं - तेजी से आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता." इसी के साथ जिनपिंग ने वादा किया कि वह "पार्टी और चीनी लोगों के महान विश्वास के लिए अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में लगन से काम करेंगे."

विरोधियों को किया साइड, करीबियों की करवाई एंट्री

शी जिनपिंग ने अपने नाम का एलान होने से पहले ही विरोधियों की आवाज दबा दी थी. उन्होंने शीर्ष नेतृत्व में कई बदलाव किए और यहां तक सीपीसी की बैठक से पूर्व राष्ट्रपति हू जिनताओ को बाहर तक कर दिया. इसी के साथ उनकी नई सुपर कैबिनेट में उनकी करीबियों को एंट्री मिल गई. अब ऐसा माना जा रहा है कि शी जिनपिंग का विरोध करने के लिए चीन में कोई बड़ा नेता नहीं है. वह मरते दम तक चीन की सत्ता पर काबिज रहेंगे.

जमीनी राजनीति से वाकिफ

शी जिनपिंग पहले चीनी नेता हैं जिनका जन्म 1949 के बाद हुआ था, जब माओ की कम्युनिस्ट ताकतों ने एक लंबे गृहयुद्ध के बाद सत्ता संभाली थी. अपने पिता की मौत के कारण परिवार के लिए कई वर्षों तक उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी वह धीरे-धीरे पार्टी में हर स्तर पर काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचने में सफल रहे. शी ने 1969 में काउंटी स्तर के पार्टी सचिव के रूप में शुरुआत की. उसके बाद 1999 में तटीय फ़ुज़ियान प्रांत के गवर्नर बनाए गए, फिर 2002 में झेजियांग और 2007 में बीजिंग प्रांत के पार्टी प्रमुख के पद पर कायम हुए.

ये भी पढ़ें- शी जिनपिंग की नई टीम में ये चार खास लोग हैं शामिल, कोई प्रोपेगेंडा चीफ तो किसी का है आतंक से कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहिए उठने से गिरने तक! FlyDubai फ्लाइट FZ1073 के अंदर क्या-क्या हुआ? 5 सीन में जानें
पहिए उठने से गिरने तक! FlyDubai फ्लाइट FZ1073 के अंदर क्या-क्या हुआ? 5 सीन में जानें
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
माछर घायल हुए तो किसने सुरक्षित लैंड कराया विमान? 180 लोगों की बची जान
माछर घायल हुए तो किसने सुरक्षित लैंड कराया विमान? 180 लोगों की बची जान

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget