एक्सप्लोरर

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने स्मृति ईरानी पहुंची दावोस, रखेंगी भारत का पक्ष

World Economic Forum: पिछले साल भी स्मृति ईरानी भारत की मंत्री के रूप में दावोस सम्मेलन में शामिल हुई थीं. तब वो भारत सरकार के डेलिगेशन का नेतृत्व कर रही थींं.

Smriti Irani In Davos: स्विट्जरलैंड के दावोस में 20 से 25 जनवरी तक चलने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच पर भारत की महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक प्रगति पर भारत का पक्ष रखने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दावोस पहुंची हैं. अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में दुनियाभर के प्रतिनिधि महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे. विश्व की जानी मानी संस्था एलायंस फॉर ग्लोबल गुड्स की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में WEF में हिस्सा लेने पहुंची स्मृति ईरानी महिलाओं की स्थिति को कैसे प्रभावी बनाया जाए, इस पर भारत का पक्ष रखेंगीं. 

बता दें कि पिछले वर्ष भी स्मृति ईरानी भारत की मंत्री के रूप में दावोस सम्मेलन में शामिल हुई थीं. तब वो भारत सरकार के डेलिगेशन का नेतृत्व कर रही थीं. पिछले दावोस सम्मेलन के दौरान स्मृति ईरानी ने जेंडर इक्वलिटी के मुद्दे समेत महिला अधिकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय पर भारत का पक्ष रखा था. पिछले दावोस सम्मेलन में इस बात को रखा गया था कि भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां ग्राम पंचायत से लेकर भारतीय संसद तक महिलाओं की सबसे ज्यादा भागेदारी है. जिसके बाद पूरी दुनिया ने भारत में महिलाओं की सशक्त भूमिका को न सिर्फ मान्यता दी थी बल्कि इसको लेकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच में एक प्रस्ताव भी पास किया गया था.  

क्यों शामिल हो रही हैं स्मृति ईरानी?

इसी कड़ी में आज से शुरू हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 में अंतराष्ट्रीय संस्था एलायंस फॉर ग्लोबल गुड की संस्थापक और अध्यक्ष स्मृति ईरानी समानता, समावेशन और सतत विकास पर वैश्विक बातचीत को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शामिल हो रही हैं.  मिली जानकारी के मुताबिक लैंगिक समानता, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल समावेशन और जलवायु जैसी चुनौतियों का कैसे समाधान निकाला जाए. इस पर अपना पक्ष रखेंगी. ईरानी का लक्ष्य महिला नेताओं की आवाज़ को आगे बढ़ाना है, साथ ही सभी स्तरों पर विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने वाले प्रणालीगत परिवर्तनों की वकालत करना है.

इस फोरम की खास बातें

अपने पहले सेशन में स्मृति ईरानी शिक्षा सुधार, लैंगिक समानता और स्केलेबल आर्थिक नीतियों के समर्थन के मुद्दे के पक्ष में बोलेंगी.

दूसरे सेशन में वो स्मृति ईरानी प्रणालीगत सुधारों की वकालत करने वाले एक परिवर्तनकारी नेता के तौर पर ऊर्जा और लैंगिक समानता के मुद्दे पर अपने विचार रखेंगी.

तीसरे संबोधन में बतौर महिला और बाल विकास मंत्री महिला पोषण के क्षेत्र में परिवर्तन के लिए पहल के अपने नेतृत्व के अनुभवों को साझा करेंगी.

भारत की ओर से और कौन-कौन हो रहा शामिल?

दावोस सम्मेलन में इस बार भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, जयंत चौधरी, अश्वनी वैष्णव, चिराग पासवान, राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होने पहुंचे हैं. जो अलग अलग विषयों में भारत का पक्ष रखेंगे. WEF में इस बार दुनियाभर के 70 से ज्यादा प्रभावशाली देश हिस्सा ले रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: '70 लोगों को दावत पर दावोस ले जा रहे हैं सीएम', आदित्य ठाकरे ने साधा एकनाथ शिंदे पर निशाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget